WhatsApp ने अपने यूजर्स की Account Security को और मजबूत करने के लिए एक साथ कई नए अपडेट आदि की घोषणा की है। यह Updates Authentication Methods को बेहतर बनाने के साथ-साथ Unwanted Incoming Calls से निपटने आदि के लिए लाए गए हैं। कंपनी ने यह बताया है कि इस वक्त एक बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स Authentication के लिए Passkeys का इस्तेमाल कर रहे हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए यह नए Cross-Platform Enhancements लाए गए हैं।
Passkeys, जो Users को Fingerprint या Facial Recognition जैसी Biometric Authentication या फिर Device Screen Lock का इस्तेमाल करके Login करने देते हैं, इनसे SMS Verification Codes की जरूरत खत्म हो जाती है। इस नए अपडेट के साथ ही WhatsApp अब एक ही Account में कई Passkeys Add करने का Support दे रहा है।
यह बदलाव उन यूजर्स के काम आएगा जो अलग-अलग Platforms पर काम करते हैं, जैसे iOS और Android दोनों डिवाइस इस्तेमाल करते हैं। अब चाहे जो भी Hardware इस्तेमाल हो, Secure Biometric Access मिल सकेगा। इस Feature को Setup करने के लिए Settings > Account > Passkeys में जाना होगा।
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने Two-Step Verification Framework को भी अपडेट कर दिया है। पहले यह सिर्फ 6-Digit Numerical PIN तक सीमित था, लेकिन अब Two-Step Verification में Full Alphanumeric Passwords और Special Characters का सपोर्ट भी मिल सकेगा।
यह बदलाव Password की Complexity को काफी बढ़ा देता है, जिससे Brute-Force Attacks और Account Takeover की कोशिशों आदि का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाने वाला है, खासकर ऐसी स्थिति में जहाँ किसी का शुरुआती One-Time Passcode Intercept हो जाए या किसी भी तरह से कॉम्परोमाइज़ हो जाए।
Fraud और अनचाही Calls से निपटने के लिए WhatsApp ने Android Devices पर Unsaved Contacts की Calls के लिए Contextual Information का Feature लेकर आया है। जब कोई Unknown Number Call करता है, तो Call उठाने से पहले ही Interface पर कुछ जरूरी डिटेल्स नजर आने वाली हैं: इन्हें आप नीचे देख सकते हैं।
Phone Number का Country Code या Origin, और Caller तथा Recipient के बीच मौजूद कोई भी म्यूचूअल ग्रुप आदि।
यह Extra Context इसलिए भी डिजाइन किया गया है, Users Call उठाने से पहले ही यह अंदाजा लगा सकें कि यह Unsolicited Call Genuine है या किसी स्कैम की कोशिश से किया जा रहा है।
यह सभी नए Security Additions, WhatsApp की Default End-to-End Encryption के साथ मिलकर काम करेंगे, जो प्लेटफॉर्म पर सभी Personal Messaging और Calling Features में पहले से लागू है।
अगर आप एक से ज्यादा Devices पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो अब हर Device पर अलग Passkey Set करके ज्यादा Convenience के साथ Secure Login कर सकते हैं। जिन्हें अपने Account की Security को और बढ़ाना है, वो अब सिर्फ Numbers की बजाय एक Strong Alphanumeric Password भी बना सकते हैं। और सबसे बड़ी राहत यह है कि अब Unknown Numbers से Fraud Calls आने पर, Call उठाने से पहले ही उसका Origin पता चल जाएगा, जिससे Scam Calls को पहचानना पहले से आसान हो जाएगा। इसका मतलब है कि इन फीचर आदि के आने से किसी भी यूजर को कोई नुकसान नहीं होने वाला है, यह फीचर केवल और केवल फायदे के लिए ही लाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi 17C 5G हुआ लॉन्च..6000mAh की बैटरी वाला फोन खरीदने से पहले देखें टॉप फीचर