फ्लिप्कार्ट दिवाली सेल ऑफर्स: यहाँ जानिये सबसे बढ़िया डील्स और ऑफर्स के बारे में...

Highlights

फ्लिप्कार्ट ने अभी हाल ही में Big billion Day Sale का आयोजन किया था, और इसके तुरंत बाद अब फ्लिप्कार्ट पर मंगलवार से बिग दिवाली सेल होने जा रही है. ये सेल 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलने वाली है.

फ्लिप्कार्ट दिवाली सेल ऑफर्स: यहाँ जानिये सबसे बढ़िया डील्स और ऑफर्स के बारे में...

फ्लिप्कार्ट ने अभी हाल ही में Big billion Day Sale का आयोजन किया था, और इसके तुरंत बाद अब फ्लिप्कार्ट पर मंगलवार से बिग दिवाली सेल होने जा रही है. ये सेल 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलने वाली है. इस सेल के लिए फ्लिप्कार्ट एक नया स्मार्टफ़ोन यहाँ अपने प्लेटफार्म पर लॉन्च करने जा रहा है और वो है सैमसंग गैलेक्सी On Nxt है. इसके लिए इस सेल के अंतर्गत ही एक फ़्लैश सेल भी होने वाली है जहां इस स्मार्टफ़ोन को सेल किया जाएगा. इसके अलावा रोजाना दोपहर को शाओमी रेड्मी 3s और 3s प्राइम की सेल भी होने वाली है.

इन दोनों स्मार्टफोंस को बेचने के लिए सेल तीनों ही दिन 12 बजे से शुरू होगी. इसके अलावा इन स्मार्टफोंस पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलने वाले हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत क्रमश: Rs. 6,999  और Rs. 8,999 है.

जैसा कि हम बता रहे थे कि सैमसंग गैलेक्सी On Nxt स्मार्टफ़ोन को एक्सक्लुसिव तौर पर फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ही सेल किया जाएगा और यह इस सेल में ही लॉन्च होने जा रहा है. इसके अलावा इस सेल में इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की एक लिस्ट भी फ्लिप्कार्ट ने जारी की है और ये ऑफर्स तीनों दिन अलग अलग होने वाले हैं. हालाँकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफ़ोन के साथ क्या क्या ऑफर मिलने वाले हैं. पर आपको ये सभी कुछ जैसे ही सेल शुरू होती है तो पता चल जाएगा.

इसके अलावा आपके पास अगर सिटी बैंक का कार्ड है तो आपको फ्लिप्कार्ट की ओर से 15% का कैशबैक भी मिलने वाला है. इसके अलावा अगर आपने इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आपके लिए हर दिन एक क्विज भी होने वाला है. इसमें आपको Rs. 1,000 के गिफ्ट कार्ड जीतने के सुनेहरा मौका मिल सकता है. और आपको बता दें कि ये क्विज महज़ मिड नाईट में ही एक्टिव होने वाला है. जैसे ही सेल फिर से शुरू होती है तो यह बंद हो जाएगा.

ऐसी ही एक सेल वनप्लस भी कर रहा है जो आज से शुरू हो गई है.  वनप्लस 24 अक्टूबर यानी आज से अपनी Diwali Dash Sale का आयोजन करने जा रहा है. जहां वह वनप्लस 3 को महज़ Re. 1 में सेल करेगा. बता दें कि ये सेल 26 अक्टूबर तक चलने वाली है. इस साथ ही आपको बता दें कि महज़ पंजीकृत यूजर्स ही इस सेल में भाग ले सकते हैं. यहाँ आप इस सेल में वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वैरिएंट के साथ साथ वनप्लस की एक्सेसरीज भी महज़ Re. 1 में ले सकते हैं.

ये फ़्लैश सेल इन सेल के दिनों में 4PM, 6PM, और 8MP को होने वाली है. इस सेल में पंजीकरण किये हुए यूजर्स को भाग लेने का मौक़ा मिलेगा और एक लकी ड्रा के माध्यम से उस विजेता का चुनाव किया जाएगा जो वनप्लस के साथ साथ बहुत से अन्य प्रोडक्ट्स भी महज़ Re. 1 में ले सकता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि इन तीन घंटों में आपको यहाँ बना रहना होगा तभी आपको ये ख़ास मौक़ा मिलेगा. एक मिस्ट्री बॉक्स को खोलने तक आपको इस सेल में बना रहना होगा.

इसके साथ ही आपको बता देते हैं कि इस सेल में भाग लेने के लिए आपको वनप्लस स्टोर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही आपको एक वनप्लस की ID बनानी होगी. इसके साथ ही जरुरी सवालों का भी जवाब देना होगा. आपको यहाँ अपना फ़ोन नंबर वैरीफाई करना होगा, इसके अलावा आपको अपने सोशल मीडिया पर #OnePlusDiwaliDash शेयर करना होगा. और अब ये प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

इस सेल के लिए आज ही रजिस्टर करें: 

इसके अलावा अगर आप वनप्लस के वर्तमान यूजर हैं तो आपको अतिरिक्त फायदा भी मिलने वाला है. हर एक वनप्लस यूजर को अलग से Rs. 250 का एक कूपन भी दिया जायेगा. इसके लिए आपको अपना IMEI नंबर यहाँ इंटर करना होगा. यहाँ जाकर आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं.

इसके अलावा आपको बता दें कि शाओमी भी इसी तरह की एक सेल कर रही है. आपको बता दें कंपनी अपनी इस दिवाली सेल में आपको Mi के शानदार प्रोडक्ट्स बढिया दामों में देने वाले हैं साथ ही फ़्लैश सेल में आपको शाओमी के प्रोडक्ट्स महज़ Re. 1 में भी मिल सकते हैं. इस सेल में आपको बता दें कि कुछ नए प्रोडक्ट्स भी आपको मिल सकते हैं. इन सब के अलावा इस सेल में यूजर्स कूपन्स भी जीत सकते हैं और इन्हें जीतने के लिए आपको गो स्मैश खेलना होगा.

इसके साथ ही आपको बता दें कि शाओमी की महज़ Re. 1 वाली फ़्लैश सेल 17 से 19 अक्टूबर को चलने वाली है और यह 17 को 2 बजे से शुरू होगी. और इसके अलावा आपको बता दें कि इन सब के अलावा किसी एक को रेड्मी 3S प्राइम जीतने का सुनेहरा मौक़ा भी मिलेगा. साथ ही इस सेल में आपको Mi ब्लूटूथ स्पीकर्स, रेड्मी नोट 3, 20,000mAh क्षमता का Mi पॉवर बैंक, Mi 4, और Mi बैंड 2 आदि प्रोडक्ट्स महज़ Re. 1 में मिल सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स रोजाना Rs. 100 से Rs. 500 तक के कूपन भी जीत सकते हैं. ये आप सुबह 10 से बजे से सेल के आखिरी दिन 10 बजे तक जीत सकते हैं.

इसके साथ ही हर खरीद पर आपको एक Mi लैपटॉप स्टीकर मिलेगा इसके अलावा अगर आपने Rs. 5,000 से Rs. 15,000 तक की खरीदारी की है तो आपको एक कीचैन मिलेगी. इसके साथ ही Rs. 15,000 से ज्यादा के लिए आर्डर करने पर आपको एक Mi USB फैन दिया जायेगा. इसके साथ ही इस सेल में आपको एक बढ़िया ऑफर भी मिल रहा है अगर आप Mi 5 खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप इसे इस सेल के दौरान 0% इंटरेस्ट पेमेंट में खरीद सकते हैं.  

अगर इस सेल के दौरान होने वाले नए लॉन्च की बात करें तो Mi इस सेल में अपना Mi मैक्स प्राइम स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकती है. इसे चीन में जून में पेश किया जा चुका है. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 652 चिपसेट और 4GB की रैम मौजूद है. साथ ही इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. और इसकी कीमत Rs. 19,999 है. साथ ही आपको बता दें कि इस सेल में 10,000 mAh क्षमता वाला Mi पॉवरबैंक प्रो भी सेल किया जा सकता है, बता दें कि इसे हाल ही में पेश किया गया था, और अगले सप्ताह से इसे Rs. 1,999 में सेल किया जाएगा.

इसके अलावा इस सेल में इन अन्य प्रोडक्ट्स को भी एक साथ बेचा जा सकता है जैसे: 20,000mAh वाला पॉवर बैंक+ USB फैन को महज़ Rs. 1,899 में बेचा जाएगा इसके अलावा Mi बैंड + Mi बैंड स्ट्रैप को महज़ Rs. 1,099 में बेचा जाएगा. इसके अलावा Mi बैंड 2 + USB फैन को Rs. 1,999 में सेल किया जायेगा.

इसके साथ ही कुछ और ऑफर और यहाँ दिए गए हैं:

  • 10,000mAh क्षमता का पॉवर बैंक: Rs. 1,099 में (Rs. 200 off)
  • Mi in-Ear हेडफोंस प्रो: Rs. 1,399 में (Rs. 400 off)
  • Mi कैप्सूल एयरफोंस: Rs. 899 में (Rs. 100 off)
  • Mi ब्लूटूथ स्पीकर: Rs. 1,999 में (Rs. 500 off)

इसके अलावा इस सेल में आपको बहुत कुछ मिल सकता है. तो क्या हमारी तरह आपको भी इस सेल का इस्तेज़ार है? समय हो गया है शुरू...

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile