इस समय का डिजिटल माहौल एक ओर हमारे लिए बहुत सी सुविधाएँ लेकर आ रहा है, हालांकि इसके दूसरी ओर यह सभी लोगों के लिए मुसीबत भी बनता जा रहा है। असल में, ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन स्कैम आदि भी बड़े पैमाने पर बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स अलग अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आपके साथ स्कैम करने के लिए कर रहे हैं। इस कड़ी में WhatsApp पर भी स्कैम आदि बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं। इस समय WhatsApp का इस्तेमाल करके आपको स्कैम कॉल और मैसेज आदि भेजे जा रहे हैं, जो आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ आपके निजी डेटा को भी चुरा रहे हैं। आइए जानते है कि आखिर आप अपने WhatsApp पर होने वाला स्कैम कॉल और मैसेज को कैसे बंद कर सकते हैं। हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं, जो बहुत से लोगों को पता नहीं होती है।
आपको जानकारी हो सकती है और नहीं भी हो सकती है। आप WhatsApp पर Silence Unknown Caller का इस्तेमाल करके किसी भी अनजान कॉल को साइलेन्ट मोड पर ले सकते हैं। अब जो भी नंबर आपके फोन में सेव है, उसके अलावा अगर आपको व्हाट्सएप पर कोई भी कॉल करता है तो वह इस फीचर की मदद से खुद ही साइलेन्स हो जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: मात्र 156 रुपए महीने के खर्च में अगले साल तक कर पाएंगे जी भरकर बातें, SMS भी ढेर सारे, आपको क्यों लेना चाहिए
ऐसा करके यानि इस फीचर की सहायता लेकर आप अपने फोन पर आने वाले किसी भी अनजान कॉल को खुद से ही बंद कर सकते हैं। इसके बाद आपको अनजान नंबर से चाहे कितने भी कॉल कर लिए जाएँ, आपको इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं आने वाला है। सामने वाले को यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आपको व्हाट्सएप पर कॉल नहीं किया जा सकता है, जब तक उसका नंबर आपके फोन में सेव न हो।
हालांकि, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि WhatsApp में अभी तक ऐसा कोई फीचर नहीं है जो सभी मैसेज आदि को जो अनजान नंबरों से आ रहे हैं, ब्लॉक कर सके। लेकिन इसके बाद भी एक तरीका है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप इन टिप्स और ट्रिक आदि का इस्तेमाल करते हैं तो आप व्हाट्सएप पर स्कैम आदि से सुरक्षित रह सकते हैं। आप कॉल आदि को ब्लॉक करने के साथ साथ मैसेज आदि को भी कंट्रोल कर सकते हैं, एक सेटिंग को बदलकर आप ऑनलाइन सुरक्षित रह सकते हैं।