स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी Nokia जल्द ही अपने कुछ स्मार्टफोन्स को अपडेट दे सकता है। जैसा कि कंपनी ने पहले ही अपने यूएर्स को इस बात की तसल्ली दी थी की आने वाले समय में वह अपने सभी फोन्स को जल्द ही पाई अपडेट देगी वहीं अब ऐसा होने जा रहा है। नोकिया इस साल की पहली छ माही में ही नोकिया के कुछ स्मार्टफोन्स को अपडेट दे सकती है। कंपनी अपने यूज़र्स को और अच्छा फ़ोन एक्सपीरियंस देने के लिए यह अपडेट देने जा रही है।
आपको बता दें कि बहुत ही जल्द नोकिया 5 और नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन को अपडेट दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन दोनो फोन्स को जून 2019 से पहले ही Android Pie अपडेट मिल सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन को गीगबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। वहीँ लिस्टिंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन को जल्द अपडेट मिल सकता है।
नोकिया के Chief Product Officer, HMD Global, Juho Sarvikas ने वेबसाइट एंड्रॉयड अथॉरिटी को बताया कि मौजूदा नोकिया स्मार्टफोन को इस साल की दूसरी तिमाही तक पाई अपडेट मिलना शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही चीफ प्रोडक्ट अफसर ने ट्वीट के ज़रिये भी इस बात की जानकारी दी है कि नोकिया 5 और नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन को जल्द ही अपडेट मिल जाएगा। आपको बता दें कि इन दोनों फ़ोन्स के अलावा नोकिया 8 सिरोके, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6.1, नोकिया 6.1 प्लस, नोकिया 7.1 और नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन को पहले ही अपडेट मिल चुका है।
Revealing our Android Pie update roadmap! We were the fastest in deploying Android Oreo