HMD Global ने हाल ही में अपने कुछ फ़ोन्स के लिए Android Pie रोडमेप की घोषणा की थी। कंपनी ने Android Pie अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट भी जारी की थी। जहां लिस्ट में नोकिया के लगभग सभी खास फ़ोन्स थे वहीं इस लिस्ट में Nokia 2 को शामिल नहीं किया गया था। इसकी वजह से यूज़र्स के बीच इस डिवाइस को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में उन सभी सवालों के जवाब में एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने Juho Sarvikas ने ट्वीट करके बताया कि Nokia 2 को जल्द एंड्रॉयड ओरियो अपडेट दिया जाएगा।
https://twitter.com/sarvikas/status/1088617342534209536?ref_src=twsrc%5Etfw
नोकिया 2 को अभी तक Android 8.1 Oreo स्टेबल अपडेट नहीं मिला है। आपको बता दें कि Nokia 2 को 2017 में एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद गूगल ने 1 जीबी रैम फोन के लिए एंड्रॉयड गो को लॉन्च किया था। HMD ग्लोबल हेड कि फोन को एंड्रॉयड नूगा के साथ उतारा गया था, ऐसे में डिवाइस को android go पर स्विच नहीं किया जा सकता था।
कंपनी का कहना है कि डिवाइस को ओरियो पर अपडेट करने से UI performance से यूज़र्स को समझौता करना पड़ेगा। Android Nougat की तुलना में Android 8.1 Oreo सिस्टम का अधिक इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि कंपनी को Nokia 2 डिवाइस के लिए अपडेट रोल आउट करने में ज्यादा सोचने की ज़रुरत पड़ी। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी कि वह बेहतर यूआई परफॉर्मेंस के लिए Android Nougat का ही इस्तेमाल करें। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि मौजूदा Nokia स्मार्टफोन को 2019 की दूसरी तिमाही तक एंड्रॉयड पाई Android Pie अपडेट मिलने लगेगा।
आपको बता दें कि Nokia 5 को अपडेट मिलना शुरू हो गया है और नोकिया 3.1 प्लस के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा। वही इसके साथ ही Nokia 3.1 Plus को कुछ समय पहले एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि फोन को जल्द अपडेट मिल सकता है।