इतने ऑफर तो Ambani ने बेटे की शादी में नहीं दिए जीतने इस प्लान में! केवल 55 रुपये में आया Jio का धाकड़ प्लान

HIGHLIGHTS

Mukesh Ambani की Reliance Jio ने एक नए प्लान को मात्र 55 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर दिया है।

इस जियो प्लान में जो कुछ मिल रहा है, उसे देखकर आप गदगद हो जाने वाले हैं।

रिलायंस जियो के प्लान के बेनेफिट शानदार हैं।

Reliance Jio हालांकि, इस बार की टेलिकॉम सब्स्क्राइबर वाली लिस्ट में पीछे रह गया हो, लेकिन प्लान पेश करने और प्लांस की बड़ी रेंज में इसे कोई पछाड़ नहीं सकता है। कंपनी के पास हर रेंज में एक प्लान है जो ग्राहकों को जियो के साथ निरंतर जोड़े रखता है। कंपनी कम प्राइस में भी ऐसे प्लान को पेश करती है, जिसे देखते ही यूजर्स उसकी ओर खींचे चले आते हैं। ऐसा ही एक प्लान कंपनी ने लॉन्च कर दिया है, इस प्लान को Mukesh Ambani की Reliance जियो केवल 55 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। इस प्लान को देखकर ऐसा कह सकते हैं कि ‘इतने बेनेफिट और ऑफर तो जियो के मालिक ने अपने बेटे की शादी में नहीं दिए थे, जितने इस प्लान में दे दिए हैं? सस्ते में इसे आप एक दंदार और मनोरंजन भरा प्लान कह सकते हैं। इस प्लान को कंपनी ने एक बेहतरीन Entertainment Plan के तौर पर ही लॉन्च किया है। आइए इस प्लान वाउचर के बेनेफिट और इसमें मिलने वाले फ़ायदों पर एक नजर डालते हैं।

Reliance Jio के 55 रुपये के Prepaid Plan में क्या मिलता है?

रिलायंस जियो के इस ऑफर को देखा जाए तो यह एक प्लान एक दमदार प्लान है, जो आपके मनोरंजन को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को 10MB डेटा का लाभ दिया जाने वाला है। हालांकि, यह डेटा आपको लग सकता है कि ज्यादा नहीं है, लेकिन जैसे ही इस प्लान के अन्य बेनेफिट आप देखते हैं तो आप डेटा को भूल ही जाने वाले हैं।

जियो Plan एंटरटेनमेंट का डबल डोज़

जियो के इस प्लान में आपको जो मिलता है, वह मनोरंजन के डबल डोज़ से कम नहीं है। इस प्लान को आप एक TV Voucher Plan के तौर पर भी देख सकते हैं। इस प्लान में आपको JioStar, Sony Entertainment के अलावा Sun TV Network, Warner Bros का Discovery और ETV आदि देखने का मौका मिलता है।

Jio Plan की वैलिडीटी

जियो प्लान को कंपनी की ओर से 30 दिन की वैलिडीटी के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 1000 लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इन चैनल्स में Star Plus HD, Colors HD और अन्य का एक्सेस मिलता है। आप इस प्लान के माध्यम से सभी लाइव टीवी चैनल्स का लाभ ले सकते हैं और उसके लिए आपको JioTV App का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप 10MB डेटा को खर्च कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड में आपको गिरावट देखने को मिलने वाली है, यह घटकर 64Kbps ही रह जाने वाली है।

किसी भी अन्य टेलिकॉम कंपनी के पास नहीं है Jio जैसा प्लान?

अगर इस प्लान की बात करें तो यह अपने आप में एक यूनीक प्लान है, और इस तरह का प्लान अन्य किसी भी टेलिकॉम कंपनी के पास अभी तक नहीं है? ऐसा भी कह सकते हैं कि इतने सारे TV benefits के साथ आने वाला अलग प्लान किसी भी कंपनी ने अभी तक पेश नहीं किया है। आप इस प्लान के साथ महंगे DTH कनेक्शन के स्थान पर अपने एंड्रॉयड tv में 30 दिनों के लिए इन चैनल्स का लाभ फ्री में ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास वाई-फ़ाई का होना बेहद ही जरूरी है। ऐसा भी इसलिए है क्यों 55 रुपये वाले इस प्लान में आपको डेटा के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर: मोबाइल की तरह अब सीधे लैपटॉप से होगी Voice-Video Call, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :