Xiaomi Mi Band 3 को लेकर सोशल मीडिया पर आई नई जानकारी, जल्द किया जा सकता है पेश

Xiaomi Mi Band 3 को लेकर सोशल मीडिया पर आई नई जानकारी, जल्द किया जा सकता है पेश
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में सामने आया था कि कंपनी के CEO Lei Jun के हाथ में एक नया बैंड देखा गया था, जिसे Mi Band 3 कहा जा रहा था, अब इस डिवाइस को सोशल मीडिया पर जाकर टीज किया गया है।

अभी हाल ही में हमारे सामने आया था कि Xiaomi की ओर से उसका पहला गेमिंग फोन ब्लैक शार्क लॉन्च किया गया है, इस लॉन्च इवेंट में हमने देखा कि कंपनी के CEO Lei Jun ने अभी तक लॉन्च नहीं किया गया डिवाइस Mi Band पहना हुआ था, इस डिवाइस को Xiaomi Mi Band 3 का नामा दिया जा रहा था।

अभी हाल ही में इस डिवाइस को चीन की ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन से भी प्रमाणन मिला था। अब ऐसा सामने अ रहा है कि इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके लॉन्च को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरुर सामने आया है कि कंपनी की ओर से एक आधिकारिक टीजर में इस डिवाइस को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसका मतलब है कि कंपनी की ओर से इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

इस डिवाइस को लेकर इसके पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। जैसा कि आप यहाँ इस विडियो में देख सकता हैं कि इस बैंड में नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स को स्लाइडिंग अप और डाउन के माध्यम से चलाया जा सकता है, यानी एक ही समय में आप एक से ज्यादा काम कर सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन पर टैप करके यूजर्स अलग अलग आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह डिवाइस इसकी ही पीढ़ी के पिछले बैंड यानी Xiaomi Mi Band 2  के मुकाबले ज्यादा उन्नत होने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में एक कलर डिस्प्ले होने वाला है। अभी कुछ महीने पहले ही Xiaomi Mi Band 3 डिवाइस को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल चुका है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo