सैमसंग गियर फिट 2 की कीमत Rs. 13,990 है इसके अलावा IconX की कीमत पर अगर गौर करें तो यह Rs. 13,499 का है.
सैमसंग के सैमसंग गियर फिट 2, IconX फिटनेस बैंड्स जिन्हें पिछले महीने ही पेश किया गया था. इनके अब भारत में जल्द ही उपलब्ध होने की बात कही जा रही है. इन्हें आप फ्लिप्कार्ट के माध्यम से भी ले सकते हैं. इसके अलावा आप इन्हें सैमसंग के ऑफिसियल ई-स्टोर से भी जाकर ले सकते हैं.
सैमसंग गियर फिट 2 की कीमत Rs. 13,990 है इसके अलावा IconX की कीमत पर अगर गौर करें तो यह Rs. 13,499 का है. और ये दोनों ही अब प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं.
अगर गियर फिट 2 की बात करें तो इसमें आपको 1.5-इंच की कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 4GB की मेमोरी मिल रही है. साथ ही इसमें आपको GPS, असेलेरोमीटर, गाएरो सेंसर, बारोमीटर और इसमें आपको एक म्यूजिक प्लेयर भी मिल रहा है. इसमें आप अपने फ़ोन पर आई सभी नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.
इसके अलावा अगर IconX की बात करें तो इसके माध्यम से आप म्यूजिक को बड़ी अच्छे प्रकार से सुन सकते हैं.