UPI Down: फिर से डाउन हुई पेमेंट सर्विस, पैसे भेजने में आ रही दिक्कत, यूजर्स कर रहे शिकायत

UPI Down: क्या आप भी अभी सब्जी वाले को पेमेंट करने की कोशिश कर रहे थे और मोबाइल स्क्रीन पर ‘Payment Failed’ का मैसेज आ गया? या फिर दोस्तों के साथ चाय की टपरी पर खड़े हैं और स्कैन करने पर QR कोड काम नहीं कर रहा? घबराइए मत, आपके इंटरनेट या बैंक खाते में कोई दिक्कत नहीं है. दरअसल, पूरे भारत में UPI की सेवाएं ठप हो गई हैं. मंगलवार शाम को अचानक आए इस तकनीकी दिक्कत ने लाखों लोगों को परेशान कर दिया है.

UPI डाउन

मंगलवार शाम को पूरे भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाओं को एक बड़ी तकनीकी बाधा का सामना करना पड़ा, जिससे कई यूजर्स को डिजिटल पेमेंट पूरा करने में दिक्कत आ रही है. Downdetector का डेटा वर्तमान में 500 से अधिक शिकायतें दिखा रहा है, जिसमें यूजर्स कई ऐप्स पर विफल लेनदेन और एक्सेस समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं.

आंकड़े क्या कहते हैं?

खबर लिखते समय Downdetector पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आउटेज ट्रैकर ने 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की हैं. प्रभावित लोगों में से 82% यूजर्स ने भुगतान करने में असमर्थ होने की सूचना दी. जबकि 12% ने कहा कि उन्हें QR कोड स्कैन करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. शेष 6% ने फंड ट्रांसफर (Fund transfers) के साथ समस्याओं का अनुभव किया.

पूरे देश में असर

शिकायतों की संख्या अब बढ़कर लगभग 600 हो गई है. Downdetector का आउटेज मैप दिखाता है कि यह व्यवधान व्यापक है. प्रमुख शहरों में भारी असर देखने को मिल रहा है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल हैं. इन शहरों के यूजर्स ने यूपीआई आउटेज (UPI outage) से भारी प्रभाव की सूचना दी है.

इसके अलावा एक्स पर भी यूजर्स UPI डाउन होने को लेकर शिकायतें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :