Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A आज दोपहर 12 बजे होंगे प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध

Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A आज दोपहर 12 बजे होंगे प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध
HIGHLIGHTS

Xiaomi के इन पतले और आपके बजट में आने वाले TV के लिए मी.कॉम पर जाकर प्री-आर्डर आकर सकते हैं, यह प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A लॉन्च किए थे। ये टीवी अलग-अलग कीमत और स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। इन्हें लेकर फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर कई बार सेल आयोजित की जा चुकी हैं, हालाँकि अभी भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो इनकी इतनी सेल होने के बाद भी इन्हें नहीं पाए हैं, अब ऐसा भी नहीं है कि आप इन टीवी को अब नहीं खरीद सकते हैं, अगर आप अपने बजट में आने वाले इन टीवी को खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं, आपको बस करना इतना होगा कि आज दोपहर 12 से इन टीवी के लिए मी.कॉम पर प्री-आर्डर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, आपको उसमें भाग लेना है और अपने लिए एक टीवी आर्डर कर देना है, इसके बाद कुछ दिनों में यह टीवी आपके घर तक पहुंचा दिया जाने वाला है।

Mi TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है,जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री होगा, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिये ऑफर की जाएगी, ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध होंगे। 


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश:Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo