40-इंच का Full HD Smart QLED TV सिर्फ 12 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस, Amazon पर मिल रही धमाकेदार डील

40-इंच का Full HD Smart QLED TV सिर्फ 12 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस, Amazon पर मिल रही धमाकेदार डील

अगर आप 15000 रुपये के अंदर एक ब्रांड-न्यू स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, जो हाई-रेज़ोल्यूशन और बड़ी डिस्प्ले के साथ आता हो, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. यहां मैं आपको एक 40-इंच के शानदार स्मार्ट टीवी की शानदार डील बता रही हूं. भारी फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस टीवी पर EMI ऑप्शंस, एक्सचेंज डील्स और कुछ अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध हैं. यह डील ऑनलाइन Amazon India पर मिल रही है. आइए डिटेल में सबकुछ जानते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

VW (40 inches) Smart QLED TV हुआ सस्ता

VW (विज़न वर्ल्ड) का 40-इंच ऑप्टिमाएक्स सीरीज फूल HD स्मार्ट QLED एंड्राइड TV इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर 20,999 रुपये की MRP के बजाए 43% की छूट के साथ केवल 11,999 रुपये में लिस्टेड है. वहीं अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं तो Amazon Pay Balance में कैशबैक के तौर पर 359 रुपये तक आपको वापस भी मिल जाएंगे।

इसके अलावा पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर भी आपको 2010 रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आपको फिर भी यह कीमत ज्यादा लगती है तो आप 422 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाले ईएमआई ऑप्शंस का फायदा उठा सकते हैं. यहां नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है.

VW (40 inches) Smart QLED TV के स्पेक्स

अब बात करें इस टीवी की खूबियों की तो, VW का यह 40 इंच का स्मार्ट टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट और 1920 x 1080 पिक्सल रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है. यह स्क्रीन 1.67 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB, वाईफाई और LAN का सपोर्ट दिया गया है. साउंड के मामले में यह 24 वॉट आउटपुट देता है. इसमें 5 साउंड मोड्स मिलते हैं. एनर्जी रेटिंग की बात करें तो इसे 5 में से 4 स्टार रेटिंग मिली है. कम्पनी इस टीवी के साथ 1 साल की वॉरंटी देती है जो खरीदारी के दिन से शुरू हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 15 मिनट में खुद गायब हो जाएगा मैसेज, बड़े काम का है WhatsApp का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo