15 मिनट में खुद गायब हो जाएगा मैसेज, बड़े काम का है WhatsApp का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

15 मिनट में खुद गायब हो जाएगा मैसेज, बड़े काम का है WhatsApp का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश कर सकता है जिससे भेजे गए मैसेज पढ़े जाने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इस आगामी फीचर का नाम “After reading” बताया जा रहा है, जिसे फीचर ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा वर्जन में देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टूल यूज़र्स को अपने चैट्स पर पहले से ज्यादा कंट्रोल देगा, जिससे संवेदनशील मैसेजेस भेजना और भी ज्यादा तेज़ और सुरक्षित होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे काम करेगा “After reading” फीचर?

इस फीचर का काम एकदम सिंपल है. इसे इनेबल करने के बाद, जैसे ही प्राप्तकर्ता मैसेज को पढ़ लेगा वह ऑटोमैटिक तौर पर डिलीट हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज खोले जाने के बाद व्हाट्सएप एक 15-मिनट का काउंटडाउन शुरू कर देगा, और जैसे ही टाइमर ख़त्म होगा, वह मैसेज सेंडर और रिसीवर दोनों के चैट में से डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं खोला जाता, तो वह 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगा और उसके बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। इस फीचर को एंड्राइड वर्जन 2.26.12.2 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया था, लेकिन अभी यह डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है.

इन यूज़र्स के लिए उपयोगी

यह नया फीचर कथित तौर पर उन यूज़र्स के लिए उपयोगी होगा जो अक्सर गोपनीय जानकारी साझा करते हैं, जैसे OTPs, पासवर्ड्स, पता या वेरिफिकेशन कोड्स। फ़िलहाल चैट के अंदर मैसेजेस तब तक पड़े रहते हैं जब तक उन्हें मैनुअली डिलीट न किया जाए या फिर डिसअपियरिंग मैसेजेस फीचर में न भेजा जाए. इस नए ऑटो डिलीट सिस्टम के साथ यूज़र्स ऐसे टेक्स्ट भेज सकेंगे जो देखे जाने के कुछ देर बाद खुद ही डिलीट हो जाएंगे, जिससे निजी जानकारी ज्यादा देर तक चैट हिस्ट्री में नहीं रहेगी।

इसी बीच, WABetaInfo ने यह भी जानकारी दी है कि व्हाट्सएप पर नया “After reading” फीचर, “read receipts” बंद होने पर भी काम करेगा। आमतौर पर मैसेज पढ़े जाने के बाद व्हाट्सएप नीला टिक दिखाता है, लेकिन कुछ यूज़र्स प्राइवेसी के लिए इस सेटिंग को बंद रखते हैं. नए फीचर के साथ व्हाट्सएप फिर भी डिटेक्ट कर सकेगा कि मैसेज कब खोला गया है और 15-मिनट का टाइमर शुरू कर देगा। इसका मतलब है कि यह फीचर “read receipts” सेटिंग पर निर्भर रहे बिना प्राइवेसी पर ध्यान देगा।

अभी चल रही टेस्टिंग

फिलहाल व्हाट्सएप डिसअपियरिंग मैसेजेस फीचर ऑफर करता है जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का टाइमर मिलता है. ये विकल्प नियमित बातचीत के लिए उपयोगी होते हैं, लेकिन ये ऐसी स्थिति में काम नहीं आते जब जानकारी जल्द से जल्द हटानी हो. अब नया “After reading” ऑप्शन बहुत तेज़ी से मैसेज को हटाकर इस कमी को पूरा करेगा। रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि व्हाट्सएप अभी इसकी टेस्टिंग कर रहा है कि नया टाइमर कैसे काम करेगा और चैट्स पर कैसे अप्लाई होगा, इसीलिए अभी तक इसे रिलीज़ नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम, 26 हज़ार से ज्यादा की छूट, तगड़ा कूपन ऑफर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo