THOMSON ने भारत में लॉन्च किए 55, 65 और 75 इंच के QLED MEMC TV, कीमत उड़ा देगी होश, देखें ब्लैक फ्राइडे सेल ऑफर
फ्रांस के लोकप्रिय कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड THOMSON ने भारत में अपनी नई QLED MEMC 120Hz स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज़ 55, 65 और 75 इंच मॉडल्स में पेश की गई है और कंपनी का दावा है कि यह घर बैठे ही प्रीमियम एंटरटेनमेंट का अनुभव दिलाने में सक्षम है, यह टीवी सीरीज फास्ट, चमकदार और शानदार विज़ुअल्स के साथ आती है और इस सीरीज की कीमत को देखा जाए तो यह भी बेहद किफायती है।
गूगल टीवी 5.0 पर चलती है टीवी लाइनअप
नई टीवी लाइन-अप Google TV 5.0 पर चलती है और बेहद पतले, बेज़ल-लेस AirSlim डिज़ाइन के साथ आती है, जो देखने में मॉडर्न और प्रीमियम लगता है। इनमें लगा QLED 4K पैनल 1.1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। HDR10+ और Dolby Vision के साथ ब्राइटनेस, डिटेल और ब्लैक लेवल्स और बेहतर हो जाते हैं। गेमिंग हो या स्पोर्ट्स 120Hz MEMC, VRR और ALLM मोशन को स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनाते हैं।
घर को थिएटर जैसा फ़ील देते हैं ये टीवी
ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया गया है। टीवी में Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और 70W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर सिस्टम है, जिसमें चार इन-बिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं। यह सेटअप घर पर थिएटर जैसे इमर्सिव साउंड का अनुभव देता है।
टीवी और रीमोट में मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स
स्मार्ट फीचर्स में वॉइस-एनेबल्ड रिमोट मिलता है, जिसमें Google Assistant भी है। Netflix, Prime Video और YouTube के लिए डायरेक्ट हॉटकीज़ दी गई हैं। Google TV इकोसिस्टम में 10,000 से ज़्यादा ऐप्स और गेम्स उपलब्ध हैं और 5 लाख से अधिक फिल्में व शोज़ प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं।
प्राइस और उपलब्धता की सम्पूर्ण जानकारी
THOMSON की यह QLED MEMC सीरीज़ 24 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध खरीदने के लिए मिल रही है, इसके अलावा आप इसे वर्तमान में चल रही Black Friday Sale में भी Flipkart से खरीद सकते हैं। 55 इंच मॉडल 31,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा अगर आप इसका 65 इंच मॉडल लेना चाहते हैं तो यह 43,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है, हालांकि, टीवी का 75 इंच मॉडल कंपनी ने 64,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, इस समय फ्लिपकर्त पर ब्लैक फ्राइडे सेल में इस टीवी लाइनअप पर कई बैंक ऑफर मिल सकते हैं! अगर कीमत को देखा जाए तो वाकई यह रेंज अपने सेगमेंट में काफी आक्रामक साबित होती नजर आ रही है।