Samsung के ताबड़तोड़ 4K Smart TV पर तगड़ी छूट पाने का सुनहरा मौका, कहीं हाथ से न निकल जाए ऑफर

By

आजकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार नए-नए आविष्कार हो रहे हैं जैसे कि Smart TV, Smart AC और भी बहुत कुछ. ऐसे में हर घर में एक Smart TV होना तो बनता ही है. Samsung टीवी, फोन्स, AC और भी काफी उपकरणों में ग्राहकों का सबसे पसंदीदा ब्रांड बनकर उभरा है और अगर आप भी इस भरोसेमंद ब्रांड का नया AI स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए अभी एक बहुत ही सुनहरा मौका लेकर आया है.

फ्लिपकार्ट पर Samsung के इसी साल लॉन्च हुए Samsung Vision AI Smart TV 2026 पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स चल रहे हैं, और ऐसे में अगर आप एक नया और टेक्नोलॉजी में सबसे एडवांस TV को अपना बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए आपको इस धांसू डील के बारे में सब कुछ बताते हैं।

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 पर भारी डिस्काउंट

सैमसंग के इस नए लॉन्च हुए TV के 55 इंच के वैरिएंट का शुरुआती दाम 59,990 रुपये है. इस TV में एक बेहतरीन Vision AI कम्पैनियन मिलता है और इसके साथ ही इस TV में कुछ ऐसे लाजवाब फीचर्स हैं जो आपको इसे लेने पर मजबूर कर देंगे. अभी इस TV पर 23% की छूट चल रही है.

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 पर बैंक ऑफर्स

इस TV को फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आप इस TV पर 6,580 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इसके अलावा इस TV को खरीदते समय आप कुछ अन्य बैंक जैसे HDFC, ICICI के कार्ड पर भी डिस्काउंट पा सकते हैं.

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 पर एक्सचेंज ऑफर

अगर आपके पास एक पुराना TV है जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट आपको उसे एक्सचेंज करने पर 5,720 रुपये तक की छूट अलग से भी दे सकता है.

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 पर अर्ली बर्ड ऑफर्स

इस TV को 1 से 7 मई के बीच खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Flipkart पर एक खास अर्ली बर्ड ऑफर चल रहा है जिसमें आप बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर्स, फ्री ब्लैक मेम्बरशिप और 18 महीने तक की नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं.

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 का फाइनल प्राइस

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 को खरीदते समय अगर आप Flipkart की वेबसाइट पर दिए गए इन सभी ऑफर्स का लाभ उठाने में कामियाब होते हैं तो आप इस TV को मात्र 33,690 रुपये में खरीद सकेंगे.

Samsung Vision AI 55 inch Smart TV 2026 के फीचर्स और स्पेक्स

Samsung का यह TV एक बड़े 55 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 50Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. यह टीवी 8GB की मेमोरी, बिल्ट इन WiFi और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स के साथ आता है. यह टीवी लगभग सभी वीडियो फॉर्मैट्स को सपोर्ट कर सकता है और इस टीवी में एक बढ़िया 4K रेज़ोल्यूशन मिलता है. इस टीवी में एनर्जी एफिशिएंसी की रेटिंग 2 स्टार्स की है. इस टीवी में Tizen का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और इस टीवी का सबसे दमदार फीचर इसका VisionAI कम्पैनियन और इसका मिनी LED प्रोसेसर है.

यह भी पढ़ें: मई 2026 में बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, 45000 से कम में बेस्ट ऑप्शन

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By