kodak launches 3 new QLED Smart Tvs from matrix series
आज कल हर घर में एक नया और अच्छा Smart TV तो होना ही चाहिए ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें यूट्यूब के साथ ही फोटोज और मज़ेदार OTT फिल्मों के साथ और भी बहुत कुछ चल सकता है. इन Smart TVs में बेहतरीन डिस्प्ले और बढ़िया स्पेक्स देखने को मिलते हैं. लेकिन कई बार लोग एक Smart TV खरीदने से कतराते इसलिए हैं क्योंकि उनके दाम बिलकुल आसमान छू रहे होते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने एक Smart TV बजट की कमी की वजह से नहीं लिया है तो आपके लिए KODAK लाया है सुनहरा अवसर. KODAK ने हालीं में ही भारत में अपना अब तक का सबसे किफायती QLED Smart TV रिलीज किया है जिसमें Android TV के साथ ही एक 43 इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती है और इसका QLED पैनल फिल्में और शोज देखते हुए एक अलग ही एहसास देता है.
KODAK ने अपनी सबसे नई Smart TV सीरिज, Matrix QLED को भारत में लॉन्च किया है और आप इसे Flipkart पर खरीद सकते हैं. अमेरिकी कंपनी KODAK की इस Smart TV सीरिज का 32 इंच का मॉडल 10,999 रुपये के कम प्राइस पर मिल रहा है. इसके अलावा इस सीरिज का 40 और 46 इंच का मॉडल 15,999 और 16,999 रुपये का मिल रहा है.
इस Smart TV में गूगल TV 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के सपोर्ट के साथ इसमें एक QLED पैनल भी मिलता है. Matrix QLED Smart TV सीरीज के हर TV में 40W का दमदार साउंड सिस्टम आता है. इसके अलावा इस सीरिज के हर मॉडल में बढ़िया कनेक्टिविटी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. इसका QLED पैनल लाजवाब ब्राइटनेस और कलर्स दिखाने में सक्षम है और इस Smart TV में ARM Cortex A55 चिपसेट मिलता है और इसमें 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम्स को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करा जा सकता है. इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसी OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इस Smart TV में WiFi, HDMI, Bluetooth और USB की भी सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें: 55-इंच के स्मार्ट टीवी को आधी कीमत में खरीदने का धांसू मौका, इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा सस्ता