55-इंच के स्मार्ट टीवी को आधी कीमत में खरीदने का धांसू मौका, इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा सस्ता
इस प्लेटफॉर्म पर एक तगड़ी सेल चल रही है।
इस सेल में Smart LED TV आधी कीमत में खरीदने के लिए मिल रहे हैं।
अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक बढ़िया मौका है।
सेल तो इंडिया में आती जाती रहती है, सभी यही सोचते हैं। हालांकि, कुछ सेल ऐसी होती है जो आपको ऐसे ऑफर और डील प्रदान करती हैं जो आपने सोचे भी नहीं होते हैं। ऐसी ही एक सेल इस समय TATA की रीटेल चेन Croma पर इस समय चल रही है। इस सेल में Croma पर Smart TV आधी कीमत के आसपास के प्राइस में मिल रहे हैं। इस सेल में आप Samsung, LG, Xiaomi, TCL के अलावा अन्य ब्रांडस के टीवी आदि पर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि Croma पर चल रही सेल में आपको स्मार्ट टीवी किस प्राइस के अलावा ऑफर और डील में खरीदने के लिए मिलने वाले हैं।
SurveySamsung का TV मिल रहे बेहद सस्ता
अगर आप Samsung के TV को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस समय Samsung के Q8F सीरीज के QLED स्मार्ट टीवी को 30% के प्राइस कट में खरीद सकते हैं। इस टीवी की कीमत वैसे तो 86,100 रुपये के आसपास है, लेकिन इस समय आप इसे 60,490 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं बैंक डिस्काउंट के तौर पर आपको 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है।
TCL के 4K टीवी पर भी दमदार ऑफर
अगर आप TCL के टीवी इस्तेमाल कर चुके हैं या इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप 55-इंच की स्क्रीन वाले V6C 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी को इस समय 54% के आसपास के डिस्काउंट में खरीद जा सकता है। असल में इस टीवी की कीमत 71,850 रुपये के आसपास है, लेकिन इस समय क्रोमा पर इस टीवी को आप 32,990 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि यह टीवी आपको बेहद ही ज्यादा सस्ता मिलने वाला है। इतना ही नहीं, इस टीवी के साथ क्रोमा पर आपको एक 2799 रुपये की प्राइस का साउन्डबार भी फ्री में दिया जा रहा है। इसी कारण यह डील तो कुछ ज्यादा ही बेहतर डील हो जाती है।
Xiaomi LED Smart TV को भी सस्ते में खरीदने का मौका
अगर आप Xiaomi के स्मार्ट LED TV को खरीदना चाहते हैं तो आपको Xiaomi का यह TV 29% के डिस्काउंट पर मिल सकता है। इस टीवी को इस समय आप 34,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसका असल प्राइस 48,999 रुपये के आसपास है। इस टीवी पर आपको बैंक डिस्काउंट के तौर पर 2100 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। इस टीवी के साथ भी आपको Croma 2799 रुपये के साउन्डबार फ्री में मिलने वाला है।
LG 4K UHD TV को भी सस्ते में खरीद लें
अगर आप LG के भरोसे के साथ एक TV खरीदना चाहते हैं तो इससे बेहतर चॉइस आपके लिए हो ही नहीं सकती है। आपको 66290 रुपये की कीमत वाला टीवी इस समय 43990 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। स्मार्ट टीवी पर आपको बैंक ऑफर भी मिलते हैं। इस टीवी को भी इस समय एक बढ़िया डील कहा जा सकता है।
अगर आप इस समय एक स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस क्रोमा सेल का लाभ लेना चाहिए। आप सेल के दौरान आधी कीमत में स्मार्ट टीवी अपने घर ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile