लूट लो! Amazon पर कई 4K Ultra Smart QLED TVs की कीमत धड़ाम, एक मॉडल पर 64 प्रतिशत की छूट

By

शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon अपने ग्राहकों के लिए स्मार्ट TVs पर समय-समय पर शानदार ऑफर्स पेश करता रहता है। कुछ ऐसा ही अभी वेबसाइट पर देखने को मिल रहा है। चुनिंदा स्मार्ट टीवीज़ पर 60% से ज्यादा की छूट दी जा रही है। ऑफर में Sony, LG और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर कोई खास सेल नहीं चल रही है लेकिन फिर भी ये टीवी डील्स इतनी शानदार हैं कि आप इनका फायदा ज़रूर उठाना चाहेंगे। अगर आप नया स्मार्ट TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये ऑफर्स आपके लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं।

Amazon पर Smart TVs पर मिलने वाले ऑफर्स

Amazon India की वेबसाइट पर Sony Bravia 2 सीरीज के एक मॉडल पर अभी बढ़िया डील चल रही है। इसके 65-इंच मॉडल पर 41 प्रतिशत की अच्छी कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक ऑफर्स और 2000 रुपये के कूपन का लाभ भी दिया जा रहा है। अमेज़न पर 75-इंच TCL 4K Ultra LED TV को भी दिखाया गया है। मौजूदा में कोई स्पेशल सेल न होने के बावजूद यह 64% के फ्लैट डिस्काउंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इसी साल लॉन्च हुए Samsung 55-inch Mini LED 4K Smart TV को भी डिस्काउंट लिस्ट में शामिल किया गया है। Amazon ने अभी इसे 49,990 रुपये में प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया हुआ है, हालांकि 2000 रुपये का बैंक ऑफर भी है जिससे इसकी कीमत घटकर 47,990 रुपये रह जाएगी। इनके अलावा TCL, Philips और Vu ब्रांड के कई स्मार्ट टीवी भी अमेज़न पर कम कीमत में उपलब्ध हैं।

Amazon की टॉप Smart TV डील्स

  • Sony 65-inch BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra LED TV K-65S25BM2: इसकी असली कीमत लगभग 1 लाख 40 हज़ार रुपये है और अभी इसे करीब 80 हज़ार रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • TCL 75-inch 4K Ultra HD Smart LED TV 75V6C: अभी 1.75 लाख रुपये से ज्यादा का यह टीवी करीब 65 हज़ार रुपये में उपलब्ध है।
  • Toshiba 50-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV M450RP (2025): 50 इंच का यह टीवी 36,990 रुपये में उपलब्ध है और इस पर 3000 रुपये का बैंक ऑफर है।
  • Philips 55-inch 4K Ultra HD QLED 55MLED610/94: अभी 45% की छूट के साथ 46,999 रुपये में बिक रहा है।
  • Hisense 43-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV 43E75Q: मौजूदा कीमत 31,990 रुपये है और 2000 रुपये का बैंक ऑफर भी है।
  • Vu 55-inch Vibe Series 4K QLED Smart TV 55VIBE-DV: फिलहाल इसकी कीमत 36,990 रुपये है, 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट से यह और सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Nothing Phone 4a Pro: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By