Amazon Prime Day 2026 अर्ली डील्स लाइव: महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते

By

Amazon Prime Day 2026 सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने अर्ली डील्स रिवील कर दी हैं, जिसमें Prime मेंबर्स के लिए अभी से स्मार्ट TVs पर शानदार ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। टीजर के अनुसार, इस बार चुनिंदा स्मार्ट टीवीज़ पर 65% तक की छूट दी जा रही है। ऑफर में Sony, LG और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं। Amazon पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। अगर आप नया स्मार्ट TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सेल शुरू होने से पहले आने वाले ऑफर्स और अपडेट्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

Prime Day 2026 में स्मार्ट TV पर मिलने वाले ऑफर्स

Amazon के टीजर में Sony Bravia 2 को खासतौर से दिखाया गया है। अर्ली डील के दौरान इसके 55-इंच मॉडल पर 36 प्रतिशत की अच्छी कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का लाभ भी दिया जा रहा है। टीजर में 55-इंच LG Nano 4K UHD Smart TV को भी दिखाया गया है। फिलहाल यह Prime Day सेल की अर्ली डील में 47,999 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हाल ही में लॉन्च हुए Samsung 55-इंच Mini LED Smart TV को भी डिस्काउंट लिस्ट में शामिल किया गया है। Amazon ने अभी इसे 49,990 रुपये में प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया हुआ है।

इनके अलावा कंपनी TCL, Philips और Vu ब्रांड के कई स्मार्ट टीवी भी Prime Day अर्ली डील्स के दौरान कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

Amazon Prime Day की अर्ली TV डील्स

  • Sony Bravia 2 II: मौजूदा कीमत 63,990 रुपये, सेल में लगभग 55,990 रुपये तक मिलने की उम्मीद।
  • TCL 75-inch 75Q6C QD-Mini LED: अभी 99,990 रुपये में उपलब्ध, जबकि सेल के दौरान इसकी कीमत करीब 66,990 रुपये तक पहुंच सकती है।
  • Toshiba 50-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV M450RP (2025): वर्तमान कीमत 32,999 रुपये है, जो घटकर लगभग 28,499 रुपये हो सकती है।
  • Philips 55-inch 4K Ultra HD QLED 55MLED610/94: अभी 45,999 रुपये में बिक रहा है, जबकि अनुमानित सेल प्राइस 39,999 रुपये हो सकती है।
  • Hisense 43-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV 43E75Q: मौजूदा कीमत 29,990 रुपये है और सेल में इसके 24,999 रुपये तक मिलने की संभावना है।
  • Vu 55-inch Vibe Series 4K QLED: फिलहाल इसकी कीमत 36,490 रुपये है, जबकि Prime Day के दौरान यह लगभग 31,990 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।
  • Acer 50-inch Ultra I Series 4K AR50UDGGU2875BD: अभी 23,299 रुपये में उपलब्ध है और अनुमान है कि सेल में इसकी कीमत करीब 22,999 रुपये रह सकती है।

ध्यान रखें कि ऊपर बताई गई सभी सेल कीमतें शुरुआती अनुमान हैं। असली ऑफर और फाइनल कीमत Prime Day सेल शुरू होने के बाद ही सामने आएंगी। इसलिए खरीदारी करने से पहले प्रोडक्ट पेज पर दिखाई गई फाइनल कीमत ज़रूर चेक लें।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE कम प्राइस में क्या घर लाना चाहिए.. खरीदने के 4 और ना खरीदने का 1 कारण देखें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By