नया Smart TV खरीदने का है प्लान? Amazon पर मिल रहा ऑफर्स का खज़ाना, 6299 रुपये में खरीदें LED Smart TV

By

अगर आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट सिर्फ 10 हज़ार रुपये तक का है, तो हम आपके लिए Amazon की कुछ बेहतरीन डील्स लेकर आए हैं, जहां कुछ विशेष स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इन डील्स में एंट्री-लेवल HD Ready LED Smart TV की कीमत सिर्फ 6,299 रुपये से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि 10 हजार रुपये से कम बजट में कई कंपनियों के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को 60 प्रतिशत से भी ज्यादा की छूट भी दी जा रही है।

Amazon पर चल ररहे इन ऑफर्स में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आकर्षक कीमत पर मिल रहे हैं। अगर आप अपने घर के लिए नया टीवी खरीदने के लिए इस सेल का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है. आइए आपको कुछ बढ़िया स्मार्ट टीवी डील्स बताते हैं.

VW (24 inches) Premium Series LED TV

VW का 24 इंच LED Smart TV भी सेल में शामिल है। यह टीवी 6,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत में 43 फीसदी तक की कटौती की है। यह मॉडल Google Android प्लेटफॉर्म सपोर्ट और बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है।

Uniboom_Optima (24 Inch) HD LED TV

Uniboom का Optima Smart TV 24 इंच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें HD Smart LED डिस्प्ले और Android TV सपोर्ट मिलता है। साथ ही 30W स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है। इस मॉडल को 7,490 रुपये में खरीदा जा सकता है और इस पर 69 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

SKYLIVE (32 inches) Android LED TV

Skylive का बेजल-लेस Android Smart TV भी सेल में कम दाम पर उपलब्ध है। इस मॉडल को 9,399 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत में 25 फीसदी की कमी की गई है। टीवी में LED पैनल, क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 20W स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

Kodak (32 inch) QLED TV

Kodak का 32 इंच वाला QLED Smart TV इस दौरान 9,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत में 39 प्रतिशत तक की कटौती की है। यह टीवी Linux बेस्ड प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें Jio Hotstar, YouTube, Amazon Prime Video, Sony LIV और Zee5 जैसे OTT ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By