HIGHLIGHTS
वोडाफोन का नया Rs 349 का रिचार्ज केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए है. इस रिचार्ज में प्रतिदिन 1.5GB 4G/3G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है.
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए Rs 349 का नया प्लान पेश किया है. इस रिचार्ज में प्रतिदिन 1.5GB 4G/3G डाटा और अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स मिल रही हैं. इस रिचार्ज की वैधता 28 दिनों की है. इस प्लान के अंतर्गत यूज़र्स प्रतिदिन 250 मिनट्स या प्रति सप्ताह 1000 मिनट्स इस्तेमाल कर सकते हैं और FUP ख़त्म होने के बाद यूज़र्स को 1p प्रति सेकंड चार्ज करना होगा.
Surveyवोडाफोन का Rs 349 का प्रीपेड प्लान अभी महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के लिए पेश किया गया है लेकिन यह अन्य सर्कल्स के लिए भी उपलब्ध हो सकता है तो रिचार्ज करने से पहले यूज़र्स को एक बार चेक कर लेना चाहिए. वोडाफोन का यह नया प्लान जियो के Rs 309 के रिचार्ज को टक्कर देता है जिसमें प्रतिदिन 1GB 4G डाटा और अनलिमिटेड वोइस और SMS मिलते हैं और इस रिचार्ज की वैधता 49 दिनों की है.
वोडाफोन के अलावा हाल ही में आईडिया ने भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए Rs 357 का एक नया प्लान पेश किया है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 1GB डाटा और अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स मिल रही हैं. इस रिचार्ज की वैधता 28 दिनों की है.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile