वोडाफोन ने पेश किया नया सस्ता वोइस और डाटा पैक, कीमत Rs. 38
वोडाफोन अपने इस नए प्लान में 28 दिन की वैधता दे रहा है और यह प्लान खासतौर से प्रीपेड ग्राहकों के लिए है.
वोडाफोन इंडिया ने आज एक किफ़ायती इंटीग्रेटेड वोइस और डाटा पैक पेश किया है. इस प्लान का नाम वोडाफोन छोटा चैंपियन है. इस प्लान में Rs. 38 के अंदर प्रीपेड ग्राहकों को 100 लोकल और STD कॉलिंग मिनट्स मिल रहे हैं और साथ ही यूज़र्स को इस प्लान में 100 MB 3G/4G डाटा भी मिल रहा है जिसकी वैधता 28 दिनों की है.
Surveyवोडाफोन छोटा चैंपियन के बारे में वोडाफोन इंडिया के कंज्यूमर बिज़नेस के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा, “वोडाफोन हमेशा से ही अपने ग्राहकों के लिए किफ़ायती और आधुनिक सेवाएं लेकर आता है. वोडाफोन छोटा चैम्पियन भी हमारा इस रस्ते में एक कदम है. यह इस तरह का पहला प्लान है जिसके ज़रिए ग्राहक पूरे माह अपने प्रियजनों से जुड़े रहेंगें.”
“वोडाफोन इस प्लान में ग्राहकों को 100 MB डाटा भी ऑफर कर रहा है. हमें उम्मीद है कि हमारा यह पैक ग्राहकों को बड़ी संख्या में इन्टरनेट से जोड़ने में मदद करेगा.”
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में ग्राहक Rs 38 में 28 दिनों के लिए 100 लोकल और STD कॉलिंग मिनट्स और 200 MB डाटा का लाभ उठा सकते हैं.
इस पैक को वोडाफोन के सभी रिटेल आउटलेट्स, USSD कॉड, वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile