300 रुपये से कम में अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और SMS का भी फायदा, Vi यूज़र्स की सालभर मौज!

By

वोडाफोन आइडिया, इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर अब ग्राहकों को बहुत कम कीमत में अनलिमिटेड डेटा दे रहा है। 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए इसकी कीमत 288 रुपये पड़ती है, जो प्रतिदिन के हिसाब से सिर्फ 10 रुपये है। वोडाफोन आइडिया अपने कई रिचार्ज प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा देता है। हालांकि फिर भी अनलिमिटेड डेटा पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं होता क्योंकि उस पर 300GB की लिमिट होती है।

जिस प्रीपेड प्लान की आज हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 3749 रुपये है। इस प्लान में पूरे साल की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जो कि 365 दिन हैं। आइये इस प्लान के फायदों के बारे में कुछ ख़ास बातें जानते हैं।

वोडाफोन आइडिया के 3749 रुपये वाले प्लान के फ़ायदे

वोडाफोन आइडिया के इस 3749 वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसी के साथ इसमें 300GB डेटा हर 28 दिनों के लिए मिलता है, जो कि 4G और 5G डेटा दोनों है। इस प्लान में आपको किसी भी प्रकार का OTT बेनिफिट नहीं मिलेगा। 5G डेटा का फ़ायदा उन सभी लोगों के लिए है जिनके पास 5G फ़ोन है। यह 5G डेटा सिर्फ़ उन ग्राहकों को दिया जा रहा है जो वोडाफ़ोन आइडिया के 5G कवरेज ज़ोन में रहते हैं। टेलीकॉम कंपनी अभी भी यूज़र्स के लिए 5G रोल आउट करने की प्रक्रिया में है।

Vi का यह 3749 रुपये वाला प्लान भारत के हर टेलीकॉम सर्किल पर उपलब्ध है। यह इंडिया में आपको एक साल की वैलिडिटी में मिलने वाला अब तक का सबसे दमदार और किफ़ायती प्रीपेड प्लान है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया का यह एकमात्र प्रीपेड प्लान नहीं है जिसमें सालभर की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

कंपनी के पास और भी सालाना प्लान हैं जिनमें OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं। हालांकि, OTT बेनिफिट्स के लिए यूज़र्स को अलग से पैसे देने पड़ते हैं। इस प्लान में अलग से 4G डेटा नहीं मिलता है। यूज़र्स चाहे किसी भी सर्कल में हों, उनके लिए 4G और 5G डेटा दोनों ही 300GB की एक ही लिमिट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Airtel यूज़र्स की लग गई लॉटरी! 200 रुपये के रिचार्ज में अब मिलेंगे Amazon Prime Video और ZEE5

By : Sukriti (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By