Vi MiFi के सुपर हिट प्लांस! इतनी सी कीमत में 90GB डेटा और 200GB डेटा रोलओवर भी, एक टाइम पर चलेंगे 10 डिवाइस

Vi MiFi के सुपर हिट प्लांस! इतनी सी कीमत में 90GB डेटा और 200GB डेटा रोलओवर भी, एक टाइम पर चलेंगे 10 डिवाइस
HIGHLIGHTS

Vodafone Idea (Vi) के पास एक पोर्टेबल Wi-Fi डिवाइस है जिसे Vi MiFi कहा जाता है।

Vi MiFi पूरे देश में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

ग्राहकों के लिए केवल दो Vi MiFi प्लांस उपलब्ध हैं। इन दोनों प्लांस की कीमत 399 रुपए और 499 रुपए प्रतिमाह है।

Vodafone Idea (Vi) भारत में तीसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है। इसके पास एक पोर्टेबल Wi-Fi डिवाइस है जिसे Vi MiFi कहा जाता है। यह एक पोर्टेबल Wi-Fi राउटर है जिसका लक्ष्य ग्राहकों को एक ही समय में कई डिवाइसेज़ पर कनेक्टिविटी पाने में मदद करना है। हालांकि, आपका स्मार्टफोन आसानी से एक हॉटस्पॉट में बदल सकता है, लेकिन फिर भी इस प्रोडक्ट को हमेशा साथ रखना बेहतर है क्योंकि यह आपके फोन की बैटरी को कंज़्यूम नहीं करता और साथ ही बढ़िया स्पीड भी देता है। 

Vi MiFi पूरे देश में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है या फिर कंपनी के फिजिकल रिटेल आउटलेट के जरिए भी खरीदा जा सकता है। आइए देखते हैं इसके फीचर्स क्या हैं और प्रोडक्ट को रिचार्ज करने के लिए आपको कौन से प्लांस मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें; Samsung के दो नए नवेले बजट 5G फोन्स भारत में लॉन्च, मिलेगी 8GB RAM और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Vi MiFi प्लांस और फीचर्स 

ग्राहकों के लिए केवल दो Vi MiFi प्लांस उपलब्ध हैं। इन दोनों प्लांस की कीमत 399 रुपए और 499 रुपए प्रतिमाह है। 399 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को 50GB डेटा मिलता है जबकि 499 रुपए वाले प्लान के साथ 90GB डेटा मिलता है। दोनों प्लांस आपको 200GB का डेटा रोलओवर देते हैं और लिमिट खत्म होने के बाद अलग से प्रत्येक GB के लिए 20 रुपए चार्ज किए जाएंगे।

लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाला पोर्टेबल Wi-Fi राउटर मुफ़्त नहीं है। आपको डिवाइस लेते समय या डिलिवरी के दौरान केवल एक बार 2000 रुपए की फीस का भुगतान करना होगा।

ग्राहकों को दिया गया Vi MiFi डिवाइस एक समय पर 10 डिवाइसेज़ तक कनेक्ट कर सकता है। इसकी बैटरी लाइफ 6 घंटों की है। असल बैटरी लाइफ इस्तेमाल पर निर्भर कर सकती है। कहा गया है कि Vi MiFi 150 Mbps तक की सुपर-फास्ट डेटा स्पीड ऑफर करता है, लेकिन शायद यह आपके लिए उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि यह प्रोडक्ट कंपनी के 4G नेटवर्क्स से जुड़ा है जो देश के किसी भी हिस्से में ऐसी स्पीड ऑफर नहीं करता।

यह भी पढ़ें; स्मार्ट बजट मैजिक! 2023 के हॉट फोन्स बजट में, अभी खरीदें!

Vi MiFi के पास डेटा पैक्स भी हैं जिनकी कीमत 20GB के लिए 100 रुपए और 50GB के लिए 200 रुपए है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo