BSNL का प्रीपेड प्लान; मिलती है लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3GB डेटा

By

भारत की सबसे भरोसेमंद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई बढ़िया रीचार्ज प्लान्स लाता रहता है. इन प्लान्स में सब लोगों की जरूरतों के हिसाब से अलग – अलग फायदे होते हैं. इनमें से कुछ हैं इसके प्रीपेड प्लान्स. यह प्लान किफायती होने के साथ ही कई फायदों के साथ आता है जिसमें हाई स्पीड डाटा, कॉलिंग सुविधा और अन्य फायदे शामिल हैं. अगर आप भी एक ऐसा प्रीपेड प्लान खरीदना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में पढ़ें इसके सारे फायदे और प्राइस से लेकर इसक वैलिडिटी तक सारी डिटेल्स.

BSNL का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल में ही एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन के 3GB तक के हाई स्पीड डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलती है. अगर आप इस प्लान के चलते अपने प्रतिदिन के इंटरनेट के कोटा का इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपके इंटरनेट की स्पीड गिर कर 40Kbps तक ही रह जाएगी लेकिन आपकी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बाधित नहीं होंगी.

इन फायदों के साथ ही इस रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन के 100SMS मिलते हैं जिसके साथ आप अपने परिवार और अन्य लोगों से आराम से बात कर सकते हैं. इसके साथ ही यह बढ़िया प्लान कुल 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसकी मदद से आप करीब 2 महीने से ज्यादा समय तक इसका लाभ उठा सकते हैं. अगर आप बार – बार रीचार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपकेक लिए यह प्लान बेस्ट है.

इस प्लान को कैसे खरीदें?

हमेशा हर प्लान को खरीदने से पहले टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर जा कर उस पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बारे में पूरी तरह जान लेने के बाद ही एक प्लान खरीदना चाहिए. इस प्लान को खरीदने के लिए और इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानने के लिए आप आसानी से BSNL की वेबसाइट या BSNL SelfCare ऐप की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 8500mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आएगा iQOO 16? सामने आई सबसे ज़रूरी डिटेल्स

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By