BSNL के पास अपने नए ग्राहकों के लिए 249 रुपये का एक खास फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) प्लान मौजूद है। यह ऑफर उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो पहली बार BSNL का सिम एक्टिवेट कर रहे हैं। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और भरपूर डेटा की वजह से यह प्लान नए यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन जाता है।
BSNL के 249 रुपये वाले FRC प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ प्रतिदिन 100 SMS और रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता है। निर्धारित डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक ऑनलाइन गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं।
इस रिचार्ज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 35 दिनों की वैलिडिटी है। यानी यूजर्स एक महीने से ज्यादा समय तक कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, यह प्लान केवल नए BSNL सब्सक्राइबर्स के लिए लागू है और सिम एक्टिवेशन के बाद पहले रिचार्ज के तौर पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार FRC का इस्तेमाल करने के बाद यह प्लान उस नंबर पर दोबारा उपलब्ध नहीं रहेगा। अगर कोई ग्राहक नया BSNL सिम लेता है, तो वह फिर से इस फर्स्ट रिचार्ज ऑफर का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा कंपनी 225 रुपये वाला विकल्प भी उपलब्ध कराती है।
प्रतिस्पर्धी कंपनियों के प्लान्स पर नजर डालें तो Jio का 2GB प्रतिदिन डेटा देने वाला सबसे किफायती प्लान 349 रुपये में आता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS और अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं। वहीं Airtel अपने ग्राहकों को 379 रुपये में 2GB डेली डेटा वाला प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा जैसे अतिरिक्त फायदे मिलते हैं और इसकी वैलिडिटी एक महीने की रहती है।
कीमत और वैलिडिटी को देखते हुए BSNL का 249 रुपये वाला फर्स्ट रिचार्ज कूपन उन नए ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है, जो कम खर्च में ज्यादा दिनों तक डेटा और कॉलिंग सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T4R vs Moto G67 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना