Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए सबसे अच्छे रिचार्ज प्लांस को पेश करने के लिए जाना जाता है। कंपनी हर श्रेणी में अपने ग्राहकों के लिए अलग अलग कीमत वाले रिचार्ज प्लांस पेश करती है, लेकिन कुछ प्लांस ऐसे होते हैं तो वाकई बेनेफिट आदि से लबालब भरे होते हैं। ऐसा ही एक रिचार्ज प्लान Reliance Jio के पास भी है। इस प्लान की कीमत 449 रुपये है। इसमें ग्राहकों के लिए बेनेफिट का समंदर है। इसका मतलब है कि प्लान में मिलने वाले बेनेफिट खत्म ही नहीं होते हैं। यह प्लान कंपनी के उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें Postpaid Connection से कोई गुरेज नहीं है। इस प्लान के प्राइस से लेकर इसके बेनेफिट की चर्चा हम आगे करने वाले हैं, तो आइए ज्यादा देर न करते हुए शुरू करते हैं और जानते हैं कि यह प्लान इतना खास क्यों है जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है।
Jio के इस Postpaid Recharge Plan (Family Plan) की कीमत 449 रुपये है। इस प्लान में आपको टोटल 75GB डेटा का लाभ मिलता है, यह हाई-स्पीड डेटा है। हालांकि, अगर आप इसकी लिमिट को पूरा कर लेते हैं तो आपको 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से देने होंगे। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान में 100 SMS भी आपको दिए जाते हैं। हालांकि, अभी के लिए इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत की चर्चा तो हमने की ही नहीं है।
असल में, इस Recharge Plan की सबसे बड़ी खासियत ही यह है कि इसमें आपको एक कनेक्शन नहीं, पूरे चार कनेक्शन चलाने का मौका मिलता है। इसका मतलब है कि आप अपने साथ अपनी Family के 3 लोगों को भी इस प्लान में साझीदार बना सकते हैं। इस प्लान में 3 एक्स्ट्रा सिम भी कनेक्ट किये जा सकते हैं। हालांकि, हर एक्स्ट्रा सिम के लिए आपको अलग से 150 रुपये देने होते हैं। जिसके बाद आपको 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिल जाता है। यानि डेटा बढ़कर 80GB हो जाता है।
आप अब जानते हैं कि इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेटा कितना मिलता है। इसके अलावा आइए अब जानते हैं कि आखिर इस प्लान में आपको क्या अन्य बेनेफिट मिलते हैं। इस प्लान में आपको कंपनी JioHotstar का 2 महीने का Free Subscription दे रही है। इससे आप IPL 2026 के अलावा लाइव कंटेन्ट, फिल्में, शोज और वेब सीरीज आदि का आनंद लंबे समय तक ले सकते हैं। इसपर ही प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं। इसके अलावा आपको Jio की ओर से इस प्लान में एक तगड़ा बेनेफिट और मिलता है। आइए इसपर भी एक नजर डालते हैं।
अगर आप Jio के इस प्लान को चुनते हैं और इसका लाभ लेते हैं तो आपको ऊपर बताए गए सभी बेनेफिट के अलावा AI का भी एक तगड़ा जुगाड़ मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस मिलता है। इसकी कीमत को अगर देखा जाए तो यह 35,100 रुपये के आसपास है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 200GB तक क्लाउड स्टॉरिज भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: एक मिनट से भी कम में Aadhaar Card में बदल जाएगा अड्रेस..किसी को नहीं पता ये सबसे सिम्पल तरीका!