Jio का 56 दिन वाला इकलौता Unlimited 5G Data प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, देखें सभी बेनिफिट्स

By

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Reliance Jio का 629 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी शामिल है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन ग्राहकों को मिलती है जो रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डेटा वाले प्लान का इस्तेमाल करते हैं।

Jio Rs 629 प्लान में क्या-क्या मिलता है?

रिलायंस जियो के 629 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को कुल 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध रहती है। इसके अलावा हर दिन 100 SMS और प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता है।

रोजाना मिलने वाले 2GB डेटा के साथ यूजर्स Jio की अनलिमिटेड 5G सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते उनके क्षेत्र में Jio 5G नेटवर्क उपलब्ध हो और उनके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन हो।

Jio 5G को क्यों माना जा रहा है बेहतर?

Jio की अनलिमिटेड 5G सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है। यानी 5G नेटवर्क पर यूजर्स जितना चाहें उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर Airtel और Vodafone Idea अपने अनलिमिटेड 5G प्लान्स के साथ डेटा इस्तेमाल की एक सीमा निर्धारित करते हैं। इन कंपनियों के नेटवर्क पर क्रमशः 30 और 28 दिनों की वैलिडिटी में 300GB तक ही 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में बिना किसी डेटा कैप के अनलिमिटेड 5G उपलब्ध कराने के कारण Jio की 5G सेवा कई यूजर्स के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाती है। इसके अलावा 5G कवरेज और उपलब्धता के मामले में भी कंपनी देश में मजबूत स्थिति रखती है।

56 दिन की वैलिडिटी वाला Jio का इकलौता 5G प्लान

629 रुपये का यह प्लान फिलहाल Jio का ऐसा एकमात्र प्रीपेड प्लान है, जिसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलता है। अगर कोई ग्राहक लंबी वैलिडिटी और रोजाना 2GB डेटा वाला प्लान चाहता है, तो यह विकल्प उसके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

मिलता है 35,100 रुपये का फायदा

इस प्रीपेड प्लान के साथ कोई बड़ा OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी ग्राहकों को Jio AI Pro का सब्सक्रिप्शन देती है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है।

Jio यूजर्स इस AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 18 महीनों तक उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक शर्त लागू है। ग्राहक को इस सुविधा को जारी रखने के लिए 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले Jio प्रीपेड प्लान से लगातार रिचार्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 का इंडिया लॉन्च आज; पहले ही जान लें टॉप 5 फीचर्स और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By