jio vs vi (1)
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनीयों में आने वाली Jio और Vodafone Idea भारत में रहने वाले करोड़ों लोगों को बेहतरीन और काफी किफायती प्लान्स उपलब्ध कराते हैं. कभी – कभी इनके नेटवर्क प्लान एक दूसरे से मेल दाम के मामले में मेल खाते हैं और ऐसे ही प्लान्स में से एक है इनके 189 रुपये वाले प्लान. यह प्लान Jio और Vodafone Idea दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन इनके फायदे अलग हैं. अगर आप भी इन दोनों प्लान्स में से एक को चुनना चाहते हैं तो इस अर्टिकल में आप देख पाएंगे इन दोनों प्लान्स के फायदे ताकी आप अपने लिए सबसे बेस्ट प्लान का चुनाव कर पाएं.
Jio के इस किफायती और दमदार रिचार्ज प्लान में कुल 2GB के डाटा के साथ 300SMS मिलते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में बिंदास कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड कॉल्स की भी सुविधा मिलती है. अगर आप इस प्लान को इस्तेमाल करते हुए अपने दिन के डाटा का पुरी तरह इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपके इंटरनेट की स्पीड 64kbps तक हो जाती है. इंटरनेट और कॉल्स के फायदों के साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को JioTV और Jio AI Cloud जैसी सेवाओं की सब्सक्रिप्शन मिलती है. यह प्लान कुल 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.
Vodafone Idea के इस रीचार्ज प्लान में 1GB तक का डाटा, 300SMS और अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं. इसके साथ ही अगर आप इस प्लान को इस्तेमाल करते समय अपने दिन के डाटा को खत्म कर देते हैं तो आपके इंटरनेट की स्पीड गिर कर 64kbps हो जाएगी.
देखा जाए तो Jio अपने 189 रुपये वाले प्लान में 2GB डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और JioTV और Jio AI Cloud दोनों का सब्सक्रिप्शन देता है. Vodafone Idea की तुलना में Jio के प्लान में ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं लेकिन अगर आप ज्यादा सब्सक्रिप्शन नहीं चाहते हैं या आपको कम डाटा चाहिए जिस से आप कॉल्स कर पाएं तो Vodafone Idea भी आपके लिए एक अच्छी चॉइस है. आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से एक ऐसे प्लान को चुनाव करने चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें: 15% महंगा होने के बाद कितने में मिलेगा 28 दिन की वैलिडीटी वाला सस्ता प्लान? देखकर लगेगा झटका