Jio के Rs 399 के रिचार्ज में मिल रहा है Netflix, Prime और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस, डाटा और...

Highlights

Jio के इस रिचार्ज में पाएं फ्री OTT सब्स्क्रिप्शन

Rs 399 के प्लान में मिल रहा है 75GB डाटा

जानें सस्ते पोस्टपेड प्लान के विकल्प

रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स के लिए एक बढ़िया रिचार्ज उपलब्ध है अगर आप पोस्टपेड (postpaid) यूजर्स का उपयोग करते हैं ये आपके लिए काफी उपयोगी प्लान है। इस प्लान में आपको बढ़िया कॉलिंग, डाटा बेनिफ़िट के अलावा, OTT ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन (OTT subscription) भी मिल रहा है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

यह प्लान Rs 400 की श्रेणी में आता है। प्लान में कॉलिंग और डाटा के अलावा, नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney plus hotstar) का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान की कीमत Rs 399 है और यह कंपनी का सस्ता पोस्टपेड प्लान (cheapest postpaid plan) है।

Jio Rs 399 Postpaid plan

जियो (Jio) के Rs 399 वाले प्लान में 75GB डाटा मिलता है जो खत्म होने के बाद प्रति GB Rs 10 चार्ज देना होगा। प्लान में डाटा रोलओवर की भी सहूलियत मिल रही है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिल रहे हैं।

बात करें OTT बेनिफिट्स की तो आपको नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री एक्सेस मिल रहा है। अमेज़न प्राइम विडियो का सब्स्क्रिप्शन एक साल के लिए मान्य है।

Jio Rs 599 Postpaid Plan

Jio के Rs 599 वाले प्लान में 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। यह एक फैमिली प्लान है इसलिए इसके साथ एक अतिरिक्त सिम कार्ड भी मिलता है। इस प्लान में भी नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) को एक्सेस कर सकते हैं। इस प्लान में भी 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम विडियो का सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile