रिचार्ज एक और फायदे इतने सारे! अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और Netflix समेत कई प्रीमियम बेनिफिट, कीमत बस इतनी

By

अगर आप एक Jio यूजर हैं और ऐसा प्रीपेड रिचार्ज चाहते हैं जिसमें ज्यादा डेटा के साथ कॉलिंग और OTT का फायदा भी मिले, तो 1799 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इस दौरान ग्राहकों को कुल 252GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ Netflix Basic, JioTV और JioAICloud जैसे कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए आपको इसके हर एक बेनिफिट के बारे में डिटेल में बताते हैं।

अनलिमिटेड 5G डेटा

1799 रुपये के रिचार्ज में ग्राहकों को रोजाना 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। 84 दिनों की पूरी वैलिडिटी के हिसाब से डेटा की कुल मात्रा 252GB हो जाती है। अगर किसी दिन डेली मिलने वाला 3GB डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा। इसके बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी। इसके अलावा, एलिजिबल ग्राहकों को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है।

अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के इस रिचार्ज में वॉयस कॉलिंग के लिए अलग से कोई पैक लेने की जरूरत नहीं है। प्लान की पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ हर दिन 100 SMS भेजने का कोटा भी दिया जाता है।

Netflix-JioHotstar का फ्री एक्सेस

OTT बेनिफिट्स की बात करें तो 1799 रुपये वाले Jio रिचार्ज में Netflix Basic सब्सक्रिप्शन शामिल है। यूजर्स को यह सुविधा 84 दिनों की रिचार्ज वैलिडिटी तक मिलती है। इस प्लान में JioHotstar का Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यानी यूजर्स को रिचार्ज के साथ एक से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का फायदा मिलता है।

इसके अलावा JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी प्लान का हिस्सा है। JioAICloud के जरिए यूजर्स को 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।

35 हज़ार का सब्सक्रिप्शन फ्री

इस प्लान की एक और बड़ी खासियत Google Gemini का 18 महीने वाला Pro प्लान है। कंपनी के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन की वैल्यू 35,100 रुपये है। इसके तहत 5000GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Nano Banana जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होते हैं।

यह भी पढ़ें: Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By