Jio ने Airtel-Vi को दी पटखनी! पेश कर दिया 15 रुपये वाला धाकड़ प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा!
Reliance Jio ने केवल 15 रुपये में एक धाकड़ प्लान को पेश कर दिया है।
इस प्लान की पेशकश के साथ ही Jio ने Airtel और Vi को कड़ी टक्कर दी है।
इसके अलावा Jio के पास 11 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान भी हैं।
अगर आप ज्यादा से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं और आपके प्लान का डेटा आपके ज्यादा इस्तेमाल के कारण बीच में ही खत्म हो जाता है तो अब आपको डेटा के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। असल में, Reliance Jio की ओर से एक नए और बेहद ही सस्ते रिचार्ज प्लान को टेलीकॉम बाजार में उतार दिया गया है। इस प्लान का प्राइस केवल और केवल 15 रुपये और इसमें डेटा की समस्या को खत्म करने वाली जड़ी बूटी है। असल में इस प्लान में 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जा रहा है, जो इस प्लान की खासियत है। इसी कारण इस प्लान को एक डेटा बूस्टर प्लान के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस छोटे से रिचार्ज के साथ कुछ जरूरी शर्तें भी जुड़ी हैं। आइए जानते हैं कि ये क्या हैं और आप इस प्लान का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
Jio का 15 रुपये वाला प्लान और इसके फायदे
सबे पहले आपको इस प्लान की कीमत बता देते हैं, जैसे कि आप पढ़ चुके हैं कि इसे कंपनी ने 15 रुपये के प्राइस में पेश किया है। इस प्लान के बेनेफिट अगर 15 रुपये के हिसाब से देखें जाए तो यह बेहद ही ज्यादा हैं। इस प्राइस में आपको 24 घंटे की वैलिडीटी के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इस डेटा बूस्टर के लॉन्च होते ही एयरटेल और Vi की मुसीबत बढ़ गई हैं। इस प्लान का उद्देश्य उन ग्राहकों को डेटा देना है, जो ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको इस समय या किसी भी समय डेटा की जरूरत है तो आप इस ऐड-ऑन रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं।
किन Jio यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा?
जियो के इस नए डेटा बूस्टर का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। सबसे पहले आपके नंबर पर एक्टिव Jio प्रीपेड बेस प्लान होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास एक 5G Phone भी होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिस इलाके में आप हैं, उस इलाके में 5G इंटरनेट का सपोर्ट होना चाहिए। अगर आपके इलाके में केवल 4G नेटवर्क ही है तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ नहीं मिलने वाला है।
Jio के 11 और 49 रुपये वाले प्लान से कितना अलग है 15 रुपये वाला प्लान?
Jio पहले से कम कीमत वाले डेटा बूस्टर प्लांस ग्राहकों को देता आ रहा है, ऐसा ही कुछ एयरटेल और Vi भी कर रहा है। हालांकि, फ़ायदों के मामले में Jio कहीं न कहीं आगे निकल जाता है। जियो के 11 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको एक घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा 49 रुपये वाले प्लान में कंपनी एक दिन के लिए 25GB डेटा का लाभ दे रही है। अब नए प्लान में आपको 1 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिल रहा है।