Jio के दो तगड़े प्लान लॉन्च, Gen-Z यूजर्स के लिए हैं खास, भर-भर के मिलता है डेटा बेनिफिट्स, साथ में Snapchat+ भी

HIGHLIGHTS

Jio ने 111 रुपये और 459 रुपये में लॉन्च किए नए Snapchat+ प्लान

111 रुपये वाला प्लान डेटा वाउचर, 459 वाला प्लान फुल वैलिडिटी के साथ

OTT और AI बेनिफिट्स के साथ यूजर्स को मिल रहा ज्यादा वैल्यू

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. इन प्लान के साथ अब Snapchat+ का सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है. कंपनी ने नए यूजर्स या जेन-जी यूजर्स को लुभाने के लिए इन प्लान को पेश किया है.

नए प्लान की कीमत 111 रुपये और 459 रुपये हैं. लेकिन दोनों की कैटेगरी और फायदे एक-दूसरे से काफी अलग हैं. एक प्लान सिर्फ डेटा वाउचर है, जबकि दूसरा पूरी सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. आइए बारी-बारी से दोनों प्लान के बारे में जानते हैं. सबसे पहले बात Jio के 111 रुपये वाले प्लान की कर लेते हैं.

Reliance Jio का 111 रुपये वाला प्लान

आपको बता दें कि Jio का 111 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाउचर है. जिसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक्टिव प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. इस प्लान में यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इसके साथ यूजर्स को एक प्रीमियम OTT ऑप्शन चुनने का विकल्प मिलता है.

Created Using AI

इसमें दो विकल्प दिए गए हैं. पहला विकल्प JioGames Mobile का 56 दिनों का एक्सेस देता है. वहीं दूसरा विकल्प JioGames Mobile के साथ FanCode और Snapchat+ का कॉम्बो देता है. इन सभी सब्सक्रिप्शन को यूजर्स MyJio ऐप के जरिए रिडीम कर सकते हैं.

Reliance Jio का 459 रुपये वाला प्लान

कंपनी का 459 रुपये वाला प्लान एक पूरा प्रीपेड प्लान है. इस प्लान में सर्विस वैलिडिटी भी शामिल है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है. इसके अलावा 5GB का बोनस डेटा भी दिया जा रहा है.

OTT और डिजिटल फायदे की बात करें तो इसमें JioGames Mobile और Snapchat+ का एक्सेस MyJio ऐप के जरिए मिलता है. इसके साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दिए जा रहे हैं, जैसे JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud का 50GB फ्री स्टोरेज.

इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को Google Gemini AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपये बताई गई है. साथ ही 5000GB Google Cloud स्टोरेज और अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

क्या खास है इन प्लान्स में?

इन दोनों प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Snapchat+ का बंडल होना है. Jio फिलहाल इंडस्ट्री में पहला ऑपरेटर बन गया है जो यूजर्स को इस तरह का सब्सक्रिप्शन दे रहा है. Snapchat भारत में खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, ऐसे में यह ऑफर यूजर्स को लंबे समय तक Jio नेटवर्क के साथ जोड़े रखने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा सकता है.

कौन सा प्लान लेना सही रहेगा?

अगर आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है और आपको सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा और OTT बेनिफिट चाहिए, तो 111 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. लेकिन अगर आप एक ऑल-इन-वन प्लान चाहते हैं जिसमें कॉलिंग, डेटा और कई सब्सक्रिप्शन एक साथ मिलें, तो 459 रुपये प्लान ज्यादा वैल्यू देता है.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :