50 रुपए से भी कम में आता है जियो का ये वाला प्लान, गेमर्स के लिए है वरदान, देखें फायदे
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती गेमिंग प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत 50 रुपए से भी कम रखी गई है. जियो ने इस साल की शुरुआत में ही गेमिंग से जुड़े प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे, जिनका मकसद यूज़र्स को अतिरिक्त सुविधाएं देना है.
Surveyखास बात यह है कि इस प्लान के साथ जो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, वह जियो का खुद का JioGames Cloud है. यह एक क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे अलग से सब्सक्राइब भी किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए शुल्क देना पड़ता है. लेकिन इस खास प्लान के तहत ग्राहकों को मुफ्त एक्सेस मिलता है.
रिलायंस जियो का 48 रुपए वाला प्लान
जियो का यह 48 रुपए का पैक एक गेमिंग ऐड-ऑन वाउचर है. इसका लाभ केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं जिनके पास पहले से कोई एक्टिव प्रीपेड सर्विस वैलिडिटी प्लान मौजूद हो. इस पैक की वैलिडिटी तीन दिन की है. इसके साथ यूज़र्स को JioGames Cloud का सब्सक्रिप्शन भी तीन दिन के लिए फ्री मिलता है. इसमें 500 से ज्यादा हाई-डेफिनिशन (HD) प्रीमियम गेम्स शामिल हैं, जिन्हें ग्राहक बिना किसी गेमिंग कंसोल के सीधे खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर में पड़ा खराब हो रहा पुराना फोन? तुरंत कर लें ये काम, बेकार फोन बन जाएगा सिक्योरिटी कैमरा
क्लाउड गेमिंग होने की वजह से यूज़र्स को महंगे हार्डवेयर या कंसोल की जरूरत नहीं पड़ती. यह प्लेटफॉर्म पीसी, लैपटॉप, मोबाइल और जियो सेट-टॉप बॉक्स (STB) जैसे डिवाइस पर काम करता है. सबसे बड़ी सुविधा यह है कि गेम को एक डिवाइस पर शुरू करने के बाद यूज़र उसे दूसरे डिवाइस पर भी बिना रुकावट जारी रख सकता है.
क्लाउड गेमिंग और 5G का कॉम्बिनेशन
भारत में क्लाउड गेमिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, खासतौर पर ऑनलाइन गेम स्ट्रीमर्स के बीच. जियो का कहना है कि 5G नेटवर्क के साथ क्लाउड गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर और आसान हो जाता है. यूज़र्स कहीं भी, कभी भी हाई-क्वालिटी गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं.
इस प्लान के अलावा जियो के पास और भी विकल्प मौजूद हैं, जिनकी कीमत 98 रुपए और 298 रुपए रखी गई है. इन सब्सक्रिप्शन के साथ भी यूज़र्स को गेमिंग कंटेंट फ्री में मिलता है, बस एक बार पैक एक्टिवेट करना जरूरी है.
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile