Jio ने अचानक बंद किए ये खास प्रीपेड रिचार्ज, अब इन प्लान्स से यूज़र्स को करना होगा गुज़ारा

By

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने फीचर फोन यूजर्स के लिए अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अब ‘4G Feature Phone Plan’ नाम से एक नई कैटेगरी पेश की है, जिसके तहत सभी प्लान्स को दोबारा ऑर्गनाइज़ किया गया है। यह बदलाव टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की ओर से उठाई गई चिंताओं के बाद किया गया है। TRAI ने डिवाइस-स्पेसिफिक प्लान्स को पारदर्शिता की कमी वाला बताया था। इसी को ध्यान में रखते हुए Jio ने अपने प्लान्स को ज्यादा स्पष्ट और समान बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है।

JioPhone प्लान्स हुए बंद

कंपनी ने अपने पुराने JioBharat प्लान्स को इसी नई कैटेगरी के तहत शामिल कर लिया है, जबकि पहले से मौजूद JioPhone-स्पेसिफिक प्लान्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नए स्ट्रक्चर के तहत अब सभी फीचर फोन यूजर्स के लिए प्लान्स को एक ही कैटेगरी में रखा गया है।

नए 4G फीचर फोन प्लान्स

नई लिस्ट के अनुसार बेस प्लान 123 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 0.5GB डेटा (कुल 14GB) और 300 SMS मिलते हैं। वहीं 234 रुपये का प्लान यही सुविधाएं 56 दिनों के लिए देता है, जबकि 369 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें कुल 42GB डेटा शामिल है।

लंबी वैलिडिटी के लिए कंपनी के पास एक 1,234 रुपये का प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें प्रतिदिन 0.5GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जाती है।

डेटा ऐड-ऑन पैक्स भी हुए लॉन्च

इसके अलावा Jio ने डेटा ऐड-ऑन पैक्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें 26 रुपये में 2GB डेटा और 62 रुपये में 6GB डेटा शामिल है, दोनों की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ ही 86 रुपये (0.5GB प्रतिदिन), 122 रुपये (1GB प्रतिदिन) और 182 रुपये (2GB प्रतिदिन) वाले पैक्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी वैलिडिटी भी 28 दिन है।

नए यूज़र्स के लिए ख़ास प्लान

हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला प्लान 21 रुपये का है। यह बेहद सस्ता जरूर है, लेकिन यह केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो नया 4G फीचर फोन खरीदते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 0.5GB डेटा और 15 SMS मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 4 दिन की है। इसलिए इसे एक तरह से शुरुआती या ऑनबोर्डिंग प्लान माना जा रहा है, न कि लगातार इस्तेमाल के लिए।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘4G Feature Phone’ से मतलब ऐसे किसी भी कीपैड फोन से है जो उसके 4G LTE-VoLTE नेटवर्क को सपोर्ट करता हो।

यह भी पढ़ें: गर्मी का काल हैं ये 5 स्प्लिट AC, देते हैं पहाड़ों वाली बर्फीली ठंडक, Amazon पर Summer Sale से पहले ही हो गए सस्ते

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By