Jio long validity recharge plans offer daily data and unlimited calls
आपको याद हो होगा कि Reliance Jio की ओर से यह कह दिया गया है कि उसका 299 रुपये का प्लान बंद नहीं किया जाने वाला है, यह ग्राहकों को मिलता रहेगा, इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए अपनी Jio Prime Membership को फिर से लॉन्च कर दिया है, इस सुविधा में ग्राहकों को पुराने दाम पर भी रिचार्ज प्लांस खरीदने का मौका मिलता रहने वाला है। इसका मतलब है कि अगर कंपनी बीच में अपने रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ा भी देती है, इसके बाद भी जिन ग्राहकों के पास Jio Prime Membership होगी, उन्हें पुराने दाम में ही यह रिचार्ज प्लान मिलते रहने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में तो आप जानते ही हैं, आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले है, जो एक साल की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में सस्ते में सालभर की वैलिडीटी के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट भी मिलते हैं। आइए इस प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
Reliance Jio के पास यूं तो बहुत से Prepaid और Postpaid Plans हैं, लेकिन कुछ प्लांस ऐसे भी हैं, जिनके बेनेफिट इनके प्राइस को देखकर ज्यादा लगते हैं। ऐसा ही एक प्लान 336 दिन की वैलिडीटी साथ लेकर आता है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। अब अगर किसी प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग मिल रही हो तो आपको सालभर के लिए इस बात की टेंशन नहीं होने वाली है कि आखिर आप अपनों से बात कैसे करेंगे।
इतने पर ही इस प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में आपको Roaming के साथ साथ 3600 sms का लाभ भी फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में एक कमी भी है, जिसे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। इस प्लान में आपको रिलायंस जियो की ओर से डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप प्लान के लिए अलग से डेटा खरीदना चाहते हैं, ऐसा किया जा सकता है। आप डेटा ऐड-ऑन प्लांस को खरीद सकते हैं। इस प्लान को देखते हैं तो यह 336 दिन की वैलिडीटी के लिए एक वॉयस ओन्ली प्लान के तौर पर पेश किया गया था।
Reliance Jio के इस प्लान को अगर आप देखते हैं तो आपको जानकारी मिलती है कि यह एक दमदार रिचार्ज प्लान है, इसमें आपको बेशक डेटा का लाभ नहीं मिल रहा है, इसके बाद भी आपको इस प्लान में कॉलिंग, रोमिंग फ्री में और SMS का बड़ा लाभ मिलता है। इसके साथ ही प्लान में 336 दिन यानि लगभग लगभग 11 महीने के आसपास की वैलिडीटी मिलती है।
कुलमिलाकर यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट माना जा सकता है जो डेटा के अलावा अपने प्लान में अन्य सुविधा लेना चाहते हैं। अब अंत में, अगर इस प्लान के प्राइस को देखा जाए तो यह आपको 1748 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। इस कीमत में इस प्लान को एक बेस्ट प्लान के तौर पर देखा जाना चाहिए। असल में, इस प्लान में आपको JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: फ्रिज की कूलिंग के लिए गैस या कंप्रेसर नहीं..ये हो सकती है दिक्कत, 10 रुपये का नोट दूर करेगा टेंशन