jio best plans which offers Jio HotStar free subscription
Reliance Jio के पास एक बेहतरीन Prepaid Recharge Plan है जो 349 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में आपको JioHotstar का एक्सेस 90 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान को उन लोगों के लिए एक बेस्ट प्लान कहा जा सकता है इन्हें कम कीमत में OTT लाभ के साथ साथ अन्य सभी बेनेफिट चाहिए होते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को क्या क्या दिया जा रहा है। हम आपको आगे बताने वाले हैं। आइए जानते है कि यह प्लान आपके लिए कैसा रहने वाला है।
Jio के इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में आपको Unlimited Calling के अलावा 100 SMS डेली और 28 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Prepaid Recharge Plan में Jio की ओ स कुल 56GB डेटा का एक्सेस मिलता है। हालांकि, अगर आप डेली डेटा लिमिट को पूरा कर लेते हैन तो इंटरनेट स्पीड घटकर केवल और केवल 64Kbps ही बचती है। इस प्लान में आपको JioCloud Storage पर 50GB एक्सेस और JioTV का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है।
अगर आप OTT के साथ आने वाले अन्य प्लान के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस बारे में भी हम आपको जानकारी देने वाले हैं, आइए जानते है कि Jio की ओर से अन्य कौन से प्लांस हैं जो आपको ऐसे ही बेनेफिट देते हैं।
Jio का 949 रुपये के रिचार्ज प्लान भी इस लिस्ट में आता है। इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा के साथ 84 दिन की वैलिडीटी मिलती है, प्लान में आपको JioHotstar के साथ साथ अन्य 2 OTT subscription भी मिलते हैं।
Jio का 100 रुपये वाला JioHotstar Data Pack भी इस लिस्ट में आता है। इस प्लान के साथ आपको 5GB डेटा के अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है।
Jio का 195 रुपये की कीमत वाला Cricket Data Pack भी इसी लिस्ट का हिस्सा है। इस प्लान में आपको 15GB डेटा के साथ साथ 90 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, इसके अलावा इस प्लान में आपको JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है, जिसके द्वारा आप Cricket का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google का AI Mode भारत में उपलब्ध; कुछ भी सर्च करना हुआ ज्यादा शानदार, देखें इसकी सम्पूर्ण डिटेल्स