84 दिनों तक चलता है Jio का ये प्लान, सस्ती कीमत में मिलता है अनलिमिटेड डेटा, OTT समेत कई ताबड़तोड़ लाभ

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन अगर इनमें रिचार्ज ही न हो, तो ये महज़ एक डिवाइस बनकर रह जाते हैं. अगर कुछ समय के लिए भी मोबाइल में रिचार्ज या इंटरनेट न हो, तो हमारे कई जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं. देश में अब ज्यादातर लोग दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने के बाद दोनों नंबरों को एक साथ एक्टिव रखना आसान नहीं रहा. इसी समस्या का समाधान अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio लेकर आई है.
यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Jio ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले कई नए प्लान्स जोड़े हैं. कंपनी के इन नए ऑफर्स की वजह से अब ग्राहक एक बार रिचार्ज करके कई महीनों तक बिना किसी टेंशन के मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अगर आप सालाना यानी 365 दिन वाले महंगे रिचार्ज की बजाय किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो जियो का 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
84 दिन वाला Jio Plan
Jio के पोर्टफोलियो में मौजूद 1029 रुपए का रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान आप सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का फायदा उठा सकते हैं.
डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कुल 168GB डेटा दिया जाता है, यानी हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है, जो इस प्लान को और भी आकर्षक बनाता है.
ओटीटी का लाभ
ओटीटी कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए भी यह प्लान काफी फायदेमंद है. जियो अपने इस 1029 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite और 3 महीनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है.
कुल मिलाकर, जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो किफायती कीमत में लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और ओटीटी बेनेफिट्स का एक साथ आनंद लेना चाहते हैं.

