Vodafone Idea Vi Cheapest 5G Recharge Plan
Vodafone Idea Limited (VIL) ने हाल ही में मुंबई में 5G लॉन्च किया था। भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर अब अपने काम में बदलाव ला रहा है और ज्यादा सर्कलों में 5G लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। अगर आप एक Vi 5G ग्राहक हैं और 5G नेटवर्क चलाने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो Vi ने इस समस्या को सुलझाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।
कभी कभार ऐसा भी हो सकता है कि यूजर ने 5G की सभी जरूरतों को चेक कर लिया हो फिर भी उनके फोन पर 5G काम न करे। ऐसी स्थितियों के लिए वोडाफोन आइडिया ने तीन चीजें कहीं जो यूजर्स को याद रखनी चाहियें।
यह भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मुंबई के बाद इन 4 राज्यों में होगा Vi 5G का बोलबाला
5G नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्याओं को सुलझाने के लिए वोडाफोन आइडिया के तीन सुझाव ये हैं:
वोडाफोन आइडिया का 5G उन सभी फोन्स में काम करना चाहिए जो भारती एयरटेल के 5G को सपोर्ट करते हैं। Vi और Airtel दोनों ने भारत में 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर) सेवाएं लॉन्च कर दी हैं।
वोडाफोन आइडिया का 5G अप्रैल 2025के महीने में चार सर्कलों – दिल्ली, पंजाब, बिहार और कर्नाटक में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि कर दी है। आने वाले महीनों में Vi द्वारा और ज्यादा सर्कल जोड़े जाएंगे क्योंकि टेलिकॉम कंपनी 4G/5G नेटवर्क के विस्तार के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ा रही है।
वोडाफोन आइडिया को वापसी करने के लिए नए यूजर्स जोड़ने की जरूरत है। यह टेल्को काफी तेजी से अपने ग्राहकों को खो रहा है और अब इसका एक्टिव यूजर बेस गिरकर 180 मिलियन से भी कम रह गया है।
यह भी पढ़ें: 7 साल तक नया रहने वाला ये Samsung Phone पहले कभी नहीं बिका होगा इतना सस्ता, यहां मिल रही ताबड़तोड़ डील