Idea Cellular के अधिकांश शेयरधारकों ने कंपनी के मोबाइल कारोबार को Vodafone इंडिया के साथ विलय करने की अनुमति दे दी है. एक नियामकीय फाइलिंग में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. आदित्य बिरला समूह की कंपनी को 12 अक्टूबर को हुई बैठक में विलय के लिए अधिकांश शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है.
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की अहमदाबाद पीठ के आदेश के बाद शेयरधारकों की बैठक बुलाई गई थी.