BSNL satellite phone launched for remote communication know Price and features
BSNL यूजर्स के लिए कॉल ड्रॉप की बड़ी समस्या है, इसे लेकर शिकायतें भी बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से पिछले साल ही पूरे भारत में एक साथ 4G सेवा को लॉन्च कर दिया था, इसे लेकर कंपनी की ओर से लगभग लगभग 1 लाख नए 4G/5G Mobile Towers भी लगाए गए थे। अब कंपनी इसमें ही कुछ नया करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल करने की तैयारी चल रही है। इन Towers के लगने के बाद देश के करीब 9 करोड़ BSNL यूजर्स को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है, खासतौर पर कॉल ड्रॉप आदि की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाने वाली है।
BSNL सिर्फ 4G Network मजबूत करने तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि Company 5G Service Launch करने की भी तैयारी में है। सबसे खास बात यह है कि जो नए 4G Mobile Towers लगाए जा रहे हैं, वो सभी 5G रेडी हैं। इसका मतलब है कि जैसे ही 5G सेवा आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी, लोगों को इसका फायदा तुरंत मिलना शुरू हो जाएगा, बिना किसी नई इंतज़ार के, ऐसा होने वाला है। Department of Telecommunications यानी DoT ने Communications and Information Technology से जुड़ी Parliamentary Committee को बताया कि Bharat Sanchar Nigam Limited यानी BSNL 2 लाख नए 4G Mobile Towers लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही एक Integrated Customer Support System भी बनाया जाएगा ताकि यूजर्स को बेहतर सपोर्ट मिल सके।
DoT के अनुसार, सरकार का लक्ष्य है कि BSNL की सेवा देश की 98% आबादी तक पहुँचने का है। इस बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए BSNL अगले 5 सालों में करीब 77,000 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा DoT ने यह भी बताया कि Financial Year 2027 के लिए कंपनी को 21,588 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद किए जाने का प्रोपॉजल भी है। यह रकम उस 77,000 करोड़ रुपये वाले बड़े प्लान से अलग है, यानी BSNL पर सरकार का निवेश इससे भी ज्यादा हो सकता है।
April 2026 तक Bharat Sanchar Nigam Limited देश में 1,05,290 Swadeshi 4G Towers लगा चुका है। Department of Telecommunications का कहना है कि आगे चलकर इन Towers को 5G में Upgrade किया जाने वाला है। Company ने यह भी जानकारी दी कि Delhi Telecom Circle में BSNL ने 5G Service की शुरुआत भी कर दी है। हालांकि यह अभी कमर्शियल लॉन्च नहीं हुई है, यानी आम यूजर्स इसका फिलहाल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन इसकी टेस्टिंग और ग्राउन्ड वर्क शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: कैमरा, प्रोसेसर, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना