BSNL का 51 रुपये का प्लान बना ग्राहकों की पहली पसंद! कंपनी ने दे दिया बड़ा तोहफा
BSNL ने अपने 51 रुपये के प्लान की अवधि को बढ़ा दिया है।
यह प्लान ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है?
BSNL के इस प्लान में कौड़ियों के भाव में तगड़े बेनेफिट मिलते हैं।
अगर आप BSNL में पोर्ट करना चाहते हैं तो इस समय आपके लिए एक बेस्ट मौका हो सकता है। असल में, जानकारी के अनुसार BSNL ने अपने 51 रुपये के प्लान को ऑफर करने की अवधि को बढ़ा दिया है। बीएसएनएल के फ्रीडम ऑफर के बारे में आप जानते ही होंगे। अब इस Freedom Offer को BSNL ने 30 जून से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यह प्लान आपको कुछ और समय के लिए मिलने वाला है। इस प्लान की कीमत मात्र 51 रुपये है। असल में, कंपनी आपको 51 रुपये में एक नए SIM Card के साथ 28 दिन की वैलिडीटी दे रही है। इस ऑफर को सबसे पहले मई महीने में पेश किया गया था, इसके बाद इसे जून तक बढ़ाया गया अब इसे अगस्त महीने तक बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं इस ऑफर में क्या क्या मिलता है।
Survey51 रुपये में क्या दे रहा बीएसएनएल?
यह Prepaid Plan नए बीएसएनएल कनेक्शन के साथ दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि अगर आप BSNL पर पोर्ट कर रहे हैं या एकदम नया ही सिम ले रहे हैं तो आपको इसका लाभ मिलने वाला है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडीटी दी जा रही है। इसके अलावा प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में रोमिंग के लिए भी सुविधा मिल रही है। इसके साथ साथ प्लान में दिल्ली और मुंबई में MTNL वाले इलाकों में भी इस प्लान के लाभ मिलने वाले हैं। इन इलाकों के लिए भी फ्री कॉलिंग दी जा रही है। प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ भी मिलता है। इसका मतलब है कि यह प्लान 28 दिन की वैलिडीटी के लिए आपको 56GB डेटा लाभ दे रहा है। कंपनी इस प्लान में 100 SMS भी डेली फ्री दे रही है।
Still thinking about switching?
— BSNL India (@BSNLCorporate) July 1, 2026
Now's the perfect time.
Get your FREE BSNL SIM with the ₹51 Freedom Offer and stay connected with 2GB/day, Unlimited Calling, 100 SMS/day and 28 days validity.
Offer valid till 31st August 2026.
Visit your nearest BSNL Customer Service Centre… pic.twitter.com/eWFPbhCGhN
BSNL का 259 रुपये वाला Broadband Plan और इसके लाभ
अगर मोबाइल के साथ साथ घर पर ब्रॉड्बैन्ड भी चलना चाहते हैं तो आपको बीएसएनएल के 259 रुपये प्रति महीने वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। इसमें फ्री इंस्टॉलेशन के साथ साथ आपको 25Mbps की स्पीड केस आठ अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान को इसलिए भी खास कहा जा सकता है क्योंकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्लान में Waves OTT का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
BSNL का 399 रुपये का प्लान
अगर आपको इसके अलावा कुछ ज्यादा स्पीड चाहिए तो आप BSNL Bharat Fiber broadband plan 399 रुपये महीने को भी खरीद सकते हैं। यह इस प्लान की शुरुआती कीमत है, इसमें 40Mbps की speed मिलती है। इसके साथ साथ अन्य सभी बेनेफिट आपको इस प्लान में पिछले प्लान वाले ही मिल रहे हैं।
31 अगस्त तक उठाया जा सकता है लाभ
हम देख रहे हैं कि निजी टेलिकॉम कंपनी अपने रिचार्ज प्लांस को महंगा कर चुकी हैं। इसके अलावा कुछ प्लांस के दाम अभी तक बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में BSNL ग्राहकों को मात्र 51 रुपये के प्राइस में अपना Freedom Offer दे रहा है, इस प्लान के बेनेफिट आप जान ही चुके हैं। अब अगर आपको बेहद ही सस्ते में एक लंबे समय चलने वाला और सबसे तगड़े बेनेफिट वाला बीएसएनएल प्लान चाहिए तो इससे अच्छा ऑप्शन आपके लोये हो नहीं सकता है। इस प्लान के लाभ अब आप 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70 Elite: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
