Reliance Jio के बेहतरीन प्लांस से भी बेहतर हैं BSNL के ये रिचार्ज प्लांस; देखें बेनेफिट
बीएसएनएल के कुछ प्लान हैं जो ग्राहकों को जियो से ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करते हैं।
बीएसएनएल के ये रिचार्ज प्लान बहुत सस्ते और पॉकेट फ्रेंडली हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से कम है।
डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा, ये प्लान्स एक वेब ब्राउजर के जरिए चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस भी आपको प्रदान करते हैं।
बीएसएनएल के कुछ प्लान हैं जो ग्राहकों को जियो से ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करते हैं। बीएसएनएल के ये रिचार्ज प्लान बहुत सस्ते और पॉकेट फ्रेंडली हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से कम है। डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा, ये प्लान्स एक वेब ब्राउजर के जरिए चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस भी आपको प्रदान करते हैं।
आइए एक नजर डालते हैं कि बीएसएनएल और जियो के मासिक प्लान क्या ऑफर करते हैं, ताकि आप जान सकें कि आपके लिए कौन सा प्लान और नेटवर्क सबसे अच्छा रहने वाला है। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं:
बीएसएनएल का 228 रुपये वाला प्लान क्या ऑफर करता है?
बीएसएनएल के 228 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps रह जाती है। साथ ही, पैकेज प्रति दिन 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। यह प्लान एक महीने के लिए वैलिड है, यानि अगर 30 दिन का महीना है, तो प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। अगर महीना 31 दिनों का है तो वैलिडिटी 31 दिन की होगी।
बीएसएनएल का 239 रुपये वाला प्लान क्या ऑफर करता है?
बीएसएनएल के 239 रुपये के प्लान में भी आपको एक महीने की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में कंपनी देश भर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। 239 रुपये के प्लान में आपको 10 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। कंपनी इन दोनों प्लान्स में Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस भी दे रही है। आइए अब जानते है कि आखिर आपको Jio की ओर से अपने प्लांस में क्या दिया जा रहा है।
जियो का 181 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज प्लान
Jio के पास 181 रुपये का प्लान है जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी के तहत मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है। इस प्लान में, आपको 30GB डेटा मिलेगा और इस डेटा के लिए कोई भी FUP लिमिट नहीं रखी गई है, यानि आप इस डेटा को खरीदने के साथ ही खत्म कर सकते हैं। इस प्लान में कोई कॉलिंग या मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है।
जियो का 241 रुपये का रिचार्ज प्लान
यह प्लान भी वर्क फ्रॉम होम प्लान है। इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। इस प्लान में कुल 40 जीबी डेटा मिलता है। चूंकि यह वर्क फ्रॉम होम डेटा प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं होगी।