BSNL के 20 रुपये से भी सस्ते प्लान में मिलती है 3 महीने की वैलिडिटी

Highlights

BSNL के इस प्लान की कीमत 19 रुपये है

90 दिनों की वैधता के साथ आने वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान दे रहा है Airtel-Jio-Vi को मात

देखें Airtel-Jio-Vi से कैसे बेहतर है बीएसएनएल का यह प्लान

क्या आपने बीएसएनएल के 20 रुपये से भी कम में आने वाले प्लान के बारे में सुन है जो 90 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है। यह प्लान जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर दे रहा है। दरअसल BSNL के इस प्लान की कीमत 19 रुपये है और यह 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाला प्रीपेड प्लान है। आज हम इस प्लान की तुलना बाजार में उपलब्ध कंपनियों के इसी बजट में आने वाले प्लांस के साथ कर रहे हैं। 

BSNL का 19 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 

बीएसएनएल के 19 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान की बात करें तो यह कुल 50MB डेटा ऑफर करता है और इसकी वैधता 90 दिनों की है। बात दें कि यह प्लान एक्सटेंशन पैक है। 

Airtel के 19 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं ये लाभ 

19 रुपये की कीमत में एयरटेल कुल 1 जीबी डेटा ऑफर करता है और इसकी वैधता केवल 1 दिन की है। 

Vodafone Idea के 19 रुपये वाले प्लान के लाभ 

बात करें Vi की तो इसके 19 रुपये के रिचार्ज प्लान में कुल 1 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैधता 24 घंटे की है। प्लान के साथ मूवीज़ और टीवी शो का भी लाभ उठाया जा सकता है। 

Jio का 26 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 

इस श्रेणी में Jio का 26 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान कुल 2GB डेटा के साथ आता है। प्लान की वैधता 28 दिन है। हालांकि, यह प्लान केवल जियोफोन यूजर्स के लिए है। प्लान में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps हो जाती है। 

अगर ऊपर बताए गए सभी रिचार्ज प्लांस देखें तो बीएसएनएल वैधता के लिहाज से सबसे बेस्ट बेनेफिट ऑफर कर रहा है। जियो का 26 रुपये वाला रिचार्ज प्लान केवल जियोफोन यूजर्स के लिए है तो वहीं एयरटेल और वोडाफोन के प्लांस केवल एक ही दिन की वैधता के साथ आते हैं। ये प्लान डेटा की आवश्यकता होने पर काम आ सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile