पूरे महीने कौड़ियों के भाव मिल रहा इंटरनेट डेटा, कॉलिंग भी बेहिसाब, इस कंपनी का ये वाला प्लान है सबका ‘बाप’
Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए BSNL लगातार नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रहा है. इस बार भी कंपनी ने दिवाली के मौके पर कई शानदार ऑफर्स लॉन्च किए थे, जो अब तक चल रहे हैं. सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल अपने यूजर्स को मात्र 1 रुपये में 4G सर्विस का अनुभव करा रहा है. यह आकर्षक ऑफर 15 नवंबर 2025 तक वैलिड रहने वाला है.
इसके साथ ही, “Diwali Bonanza” स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन के लिए खास प्लान भी उपलब्ध है. वहीं अब बीएसएनएल का एक और प्रीपेड पैक सुर्खियों में है, जो सिर्फ 225 रुपये में हर दिन 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है. आइए इस प्लान की पूरी डिटेल्स जानते हैं.
BSNL का 225 रुपये वाला प्रीपेड पैक
बीएसएनएल के कई किफायती रिचार्ज प्लान्स में 225 रुपये वाला यह पैक भी शामिल है. यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो सस्ते दाम में ज्यादा डेटा और कॉलिंग सुविधाएं चाहते हैं. कंपनी ने इस प्लान को बजट-फ्रेंडली रखते हुए बेहतर वैल्यू ऑफर करने पर ध्यान दिया है.
महीने भर की वैलिडिटी
इस प्लान के तहत ग्राहकों को हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है. इसकी वैलिडिटी एक महीने यानी 30 दिन की है. इस तरह यह पैक उन यूजर्स के लिए आइडियल है जो लंबी वैलिडिटी, बेहतर डेटा लिमिट और फ्री कॉलिंग का लाभ चाहते हैं, वो भी कम कीमत में.
घट गई पुराने प्लान्स की वैलिडिटी
हाल ही में बीएसएनएल ने अपने कुछ लोकप्रिय प्रीपेड पैक्स की वैलिडिटी में कटौती की है. कंपनी ने कीमतें तो नहीं बढ़ाई हैं, लेकिन वैलिडिटी घटने से यूजर्स को अब कम दिनों तक सेवाओं का लाभ मिलेगा. इससे ग्राहकों पर अप्रत्यक्ष रूप से प्लान महंगे होने का असर पड़ा है. इस बदलाव से 1499 रुपये, 997 रुपये, 897 रुपये, 599 रुपये, 439 रुपये और 319 रुपये वाले प्लान प्रभावित हुए हैं. इसके बावजूद, BSNL अभी भी अन्य प्राइवेट कंपनियों की तुलना में सस्ते रिचार्ज विकल्प दे रहा है, जिससे यूजर्स की दिलचस्पी कंपनी की ओर बनी हुई है.