महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, कीमत मात्र 51 रुपये, गर्दा उड़ा रहा BSNL का नया प्लान

By

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नया प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस ऑफर को ‘Freedom Offer’ नाम दिया है, जिसके तहत सिर्फ 51 रुपये में यूजर्स को कई सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं। यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो नया BSNL कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं।

51 रुपये वाले BSNL प्लान की डिटेल्स

इस नए प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जा रही है। प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ भी शामिल है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस ऑफर के साथ फ्री BSNL SIM भी उपलब्ध करा रही है। यानी ग्राहकों को सिम लेने के लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा।

महीने भर की वैलिडिटी

51 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। ऐसे में एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स लगभग पूरे महीने तक डेटा और कॉलिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स मिलने की वजह से यह ऑफर बजट यूजर्स के लिए आकर्षक माना जा रहा है।

कंपनी के अनुसार यह ऑफर केवल नए BSNL ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इच्छुक लोग BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर 22 मई 2026 से शुरू हो चुका है और 30 जून 2026 तक लागू रहेगा।

bsnl budget plan rs 225 offer 2 5gb daily data unlimited call for 30 days

1 रुपये का प्लान भी उपलब्ध

पिछले साल कंपनी ने 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर लॉन्च किया था जो अब तक चल रहा है. इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को केवल 1 रुपये की कीमत में फ्री BSNL सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS और 1GB डेली डेटा जैसे फायदे दिए जाते हैं. ये सभी सुविधाएं 24 दिनों के लिए मिलती हैं. यह ऑफर 31 मई तक चलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Cooler हो जाएगा ‘Super Cooler’.. बस कर लो ये छोटा सा जुगाड़

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By