मात्र 61 रुपये में BSNL का धमाका प्लान..मिलेंगे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, Jio-Airtel के होश उड़े

HIGHLIGHTS

BSNL ने एक एक नए रिचार्ज प्लान को पेश कर दिया है।

BSNL के इस प्लान में 1000 Live TV Channels का एक्सेस मिलता है।

Jio-Airtel ने बीएसएनएल के इस प्लान के आगे घुटने टेक दिए हैं?

ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज प्लांस के रेट बढ़ाने के चलते ग्राहक इन प्लांस के ऑल्टरनेटिव तलाशने लगते हैं। ऐसे में लोग जाहिर तौर पर BSNL की ओर जाने का विचार करते हैं। ऐसे में बीएसएनएल का यह फर्ज बंता है कि अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करे। ऐसा ही एक ऑफर इस समय बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को दिया जा रहा है। इस नए प्लान के साथ एयरटेल और रिलायंस जियो के तोते ही उड़ गए हैं। अगर आप Jio और Airtel के नेटवर्क पर हैं तो इस प्लान के फायदे देखकर आप बीएसएनएल की ओर मुड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर बीएसएनएल ने ऐसा कौन सा रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है, जिसने बाजार में एक नए तरह के ही ट्रेंड को शुरू किया है।

बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को मात्र 61 रुपये के प्राइस में बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने BSNL IFTV प्लांस की कीमत में 50% तक की कटौती कर दी है और अब मात्र 61 रुपये प्राइस में कंपनी 1000 से ज्यादा live TV channels और OTT apps का access दे रही है। आइए अब इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं, और समझते हैं कि यह ऑफर आपके लिए कैसे अच्छे हैं।

61 रुपये वाला BSNL Plan

BSNL ने अपने आधिकारिक X Account से इस नए प्लान की घोषणा की है। BSNL IFTV के 61 रुपये प्लान को कंपनी का स्टार्टिंग प्लान भी कान जा सकता है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 1000 से ज्यादा live TV channels और OTT apps का access मिल रहा है। इसके अलावा यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो broadband के साथ बिना DTH के live TV और OTT का मजा लेना चाहते हैं।

151 रुपये के प्राइस में आने वाला एक अन्य प्लान (IFTV Premium plan)

BSNL ने थोड़े समय पहले 151 रुपये का IFTV Premium Plan भी पेश किया था। इसमें पूरे 30 दिन यानि 1 महीने के लिए live TV channels और premium OTT apps का access मिलता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो monthly basis पर plan खरीदने के शौकीन हैं।

Mother’s Day पर 2 annual plans कर दिए थे सस्ते

Mother’s Day के मौके पर बीएसएनएल ने अपने दो सालाना प्लांस की कीमत को भी कम कर दिया था। इन प्लांस की कीमत 5% के आसपास कम हुई थी। आइए इन प्लांस की कीमत देखते हैं।

  • 1499 वाला bsnl plan, इस प्लान में 300 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
  • 2399 वाला बीएसएनएल प्लान, इस प्लान में कंपनी की ओर से 365 दिन की वैलिडीटी दी जाती है।

कितने प्राइस में मिलेंगे ये दोनों ही प्लांस?

दोनों प्लांस 17 मई तक 200 तक कम प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाले हैं, लेकिन एक जरूरी बात यह है कि यह डिस्काउंट लेने के लिए आपको ये रिचार्ज BSNL की official website या Self Care app से ही करना चाहिए। किसी और प्लेटफॉर्म से recharge करने पर यह ऑफर नहीं मिलने वाला है।

आपके लिए कैसा रहेगा ये ऑफर?

अगर आपके घर में BSNL broadband connection है और आप DTH का एक्स्ट्रा खर्च बचाना चाहते हैं तो 61 रुपये वाला IFTV plan एक बार जरूर ट्राई किया जा सकता है। इसमें 1000 से ज्यादा channels और OTT apps का एक्सेस दिया जा रहा है, जो अपने आप में एक खास डील होने वाली है। हालांकि, अगर आप सालाना (annual plan) खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो 17 मई से पहले BSNL की official website या Self Care app से ऊपर बताए गए दो रिचार्ज प्लांस पर 200 रुपये की बचत की जा सकती है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: एक मिनट में चेक करें कहीं नकली फोन और एयरबड्स तो इस्तेमाल नहीं कर रहे आप? धड़ल्ले से हो रही सेल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :