BSNL का नया धमाका: BSNL ने अपने यूजर्स के लिए पेश की यह नई सेवा, इन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा

BSNL का नया धमाका: BSNL ने अपने यूजर्स के लिए पेश की यह नई सेवा, इन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा
HIGHLIGHTS

BSNL की इस नई सेवा के अंतर्गत आप वॉयस कॉलिंग के दामों पर विडियो कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं, आगे जाने आखिर कैसे आप ऐसा कर सकते हैं।

आपको याद होगा कि पिछले साल BSNL ने अपनी एक ऐप आधारित सेवा को लॉन्च किया था, जिसे हम  Limited Fixed Mobile Telephony (LFMT) के नाम से जानते हैं। इस सेवा का सबसे मुख्य लाभ यह है कि आप इसके माध्यम से BSNL की इसी सेवा पर किसी दूसरे यूजर्स के साथ फ्री में वॉयस कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। हालाँकि अब इस सेवा में विडियो कॉलिंग को भी शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब BSNL यूजर्स ऑडियो कॉल के दामों में विडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं। हालाँकि अभी इस सेवा को सभी BSNL यूजर्स के लिए लागू नहीं किया गया है, यह महज BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ही इस समय उपलब्ध है। 

हालाँकि इस सेवा का लाभ लेने के लिये लिए आपको एक छोटी सी प्रक्रिया से गुजरना होगा, और जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो ngn.bsnl.co.in है, याद रहे आपके पास आपके अकाउंट डिटेल्स भी होने अनिवार्य हैं। इसके बाद इस पोर्टल में लॉग इन करने के बाद आपको उस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा जिसपर आप इस सेवा को इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके बाद इसे आप यहाँ सबमिट कर सकते हैं। 

इस प्रक्रिया के होने के पूरा बाद आपको एक ऐप अपने मोबाइल में चाहिए होगा, जिसे हम Grandstream Wave नाम से जानते हैं। इसके ऐप के आपके फोन में आने के बाद आपको यहाँ अपना एक अकाउंट सेटअप करना होगा। इसके बाद आप इस सेवा का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। ऐसा ही कुछ आपको वॉयस कॉलिंग के लिए भी अभी तक करना होता था, और अब इस एक जैसे प्रोसेस को फॉलो करके आप LFMT सेवा के माध्यम से विडियो कॉलिंग का भी लाभ ले सकते हैं। 

गौरतलब हो कि अभी कल ही सामने आया था कि अपने स्टैण्डर्ड ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ BNSL अब अपने FTTH ब्रॉडबैंड प्लान्स की स्पीड को 100Mbps तक बढ़ा रहा है। इसके अलावा अब कंपनी ने एपने Rs 4,999 की कीमत में आने वाले ब्रॉडबैंड को बदलकर उसमें कुछ बदलाव किये हैं, इसके अलावा इसमें आपको डाटा का बढ़िया लाभ भी मिल रहा है। अब इस प्लान में आपको 100Mbps की स्पीड मिल रही है, साथ ही इसकी FUP प्रतिमाह 1500GB की हो गई है। हालाँकि यह बदलाव आपको महज चेन्नई रीजन में ही देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा अब यूजर्स को लगभग 2Mbps की स्पीड मिलने वाली है, जो आपको सोशल मीडिया और अन्य कुछ काम करने के लिए काफी है। इसके अलावा आपको डाटा के भी बढ़िया ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसके अलावा BSNL की ओर से यूजर्स को एक फ्री ईमेल ID भी ऑफर की जाने वाली है, जिसमें 5MB फ्री स्पेस होने वाला है। इसके अलावा कंपनी की ओर से आपके लिए एक फ्री IP एड्रेस भी मिलने वाला है।

वाया:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo