BSNL लाया नया सिल्वर जुबली प्लान, 225 रुपये में महीने भर मौज, 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ये सब..

BSNL लाया नया सिल्वर जुबली प्लान, 225 रुपये में महीने भर मौज, 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ये सब..

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर एक नया प्रीपेड ऑफर पेश किया है, जिसे “सिल्वर जुबली प्लान” नाम दिया गया है। यह प्लान 225 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और इसमें यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी के साथ ढेर सारा इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य फायदे मिल जाते हैं. आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL का 225 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के तहत 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जो पूरे महीने में कुल 75GB डेटा बनता है। इसके साथ ही ग्राहकों को रोजाना 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी मिलती है। कॉलिंग के मामले में यह प्लान पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ देता है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त शुल्क के कहीं भी कभी भी कॉल कर सकते हैं।

BSNL का 997 रुपये वाला प्लान

इसके अलावा BSNL के पास लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए 997 रुपये का एक और किफायती प्लान भी मौजूद है। इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिनों की है, जो इसे लंबे समय के लिए उपयोगी बनाता है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है और साथ ही 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। कॉलिंग की सुविधा इसमें भी अनलिमिटेड है और पूरे देश में फ्री रोमिंग का लाभ शामिल है।

BSNL 5G सेवाएं जल्द होंगी शुरू

कंपनी केवल नए प्लान ही नहीं ला रही है, बल्कि अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर भी तेजी से काम कर रही है। हाल ही में BSNL ने लगभग 1 लाख नए मोबाइल टावर स्थापित किए हैं ताकि कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके। सरकार भी BSNL को मजबूत बनाने के लिए बजट में भारी निवेश कर रही है। आने वाले समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को और तेज और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a का प्राइस हुआ कट..इस टाइम मिल रहा तोडू ऑफर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo