bsnl 600gb data recharge plan full details
अगर आप एक सालाना रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि बीएसएनएल के पास एक ऐसा दमदार रिचार्ज प्लान है जो खड़े खड़े रिलायंस जियो के साथ साथ एयरटेल और Vodafone Idea को भी कड़ी टक्कर दे सकता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको बीएसएनएल की ओर से क्या ऑफर किया आज रहा है आइए जानते हैं। हालांकि, इसके पहले आपको बता देते है कि बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको 600GB डेटा और 12 महीने की वैलिडीटी मिलती है।
बीएसएनएल के इस प्लान की बात करें तो यह प्लान 12 महीने की वैलिडीटी के साथ आता है, इसका मतलब है कि इसमें आपको एक साल की वैलिडीटी मिलती है, इसका मतलब है कि अगर आप अभी इस रिचार्ज प्लान को लेते हैं तो यह मार्च 2026 तक आसानी से काम करने वाला है, आपको इस बीच में किसी भी रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling का लाभ भी मिलता है। इस प्लान में आपको लोकल से लेकर STD और रोमिंग कॉलिंग भी फ्री में मिलती है।
इसके साथ साथ इस प्लान में आपको बीएसएनएल की ओर से 600GB कुल डेटा का लाभ दिया जा रहा है, इस प्लान के साथ डेटा पर किसी भी तरह की कोई डेली लिमिट नहीं है। अगर आप चाहे तो पहले ही दिन के प्लान में मिलने वाले डेटा को खत्म कर सकते हैं, और इसके अलावा अगर आप चाहे तो आप इस रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहे डेटा का लाभ एक साल तक भी ले सकते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 100 SMS भी डेली मिलते हैं, इसका मतलब है कि अगर आप डेटा को खत्म कर लेते हैं तो आप SMS के साथ इस प्लान में अपनों के साथ जुड़े रह सकते हैं, इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ तो मिलता ही है।
बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान के लिए क्लिक करें!
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1999 रुपये है। आप इस रिचार्ज प्लान को इस प्राइस में एक साल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको यह सब जो बेनेफिट मिल रहे हैं यह किसी भी अन्य कंपनी के प्लान को टक्कर देने के लिए काफी हैं। असल में, बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्लांस से सीधे तौर पर हो रही है। अगर आप तुलना करते हैं तो आप देखते हैं कि बीएसएनएल के प्लान में ही आपको ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं।
अगर इस प्लान में दिन के खर्च को देखते हैं तो जाहिर तौर पर साफ हो जाता है कि इस प्लान में दिन का खर्च केवल और केवल 5 रुपये के आसपास है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको 5 रुपये के प्राइस में ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS के साथ साथ लंबे समय तक टेंशन से मुक्ति मिलती है। बीएसएनएल का यह प्लान अपने आप में एक दमदार रिचार्ज प्लान है।