HIGHLIGHTS
BSNL का Rs 97 वाला प्लान ऑफर कर रहा है 2GB डाटा
जियो-एयरटेल को टक्कर दे रहा है बीएसएनएल का यह प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान दे रहा है खास ऑफर
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियाँ अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करती हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी पीछे नहीं है। BSNL के पास तो कुछ ऐसे भी प्लान हैं जो किसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी के पास नहीं मिलेंगे। आज हम आपको BSNL के एक खास प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें Rs 97 में प्रतिदिन 2GB डाटा और कॉलिंग की सुविधाएं मिलती हैं।
SurveyRs 100 से कम में यह BSNL का लोकप्रिय प्रीपेड प्लान है। Rs 97 वाले प्लान में यूजर्स को 18 दिन की वैधता मिलती है। इसमें ग्राहकों को हर रोज़ 2GB डाटा मिलेगा। इस तरह आपको कुल 36GB डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज़ 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा, प्लान में लोकधुन ऐप का मुफ्त सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
जियो इस कीमत में Rs 98 का प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। जियो के प्लान में 14 दिन की वैधता के साथ 1.5GB डाटा मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल 21GB डाटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज़ 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। बात करें Airtel की तो कंपनी Rs 98 के प्लान में केवल 12GB डाटा देती है। प्लान में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं है। इसकी वैधता भी एक्टिव प्लान पर निर्भर करती है।
वोडाफोन-आइडिया की बात करें तो कंपनी Rs 99 के प्लान में 18 दिन की वैधता के साथ 1GB डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। प्लान में SMS का लाभ नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा सुविधा BSNL ही ऑफर कर रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile